सुशील चंद्रा भारत के चुनाव आयुक्त हैं। इसके पूर्व वे सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज (सीबीडीटी) के अध्यक्ष रह चुके हैं। वे आइआइटी स्नातक और भारतीय राजस्व सेवा (आयकर कैडर) के 1980 बैच के अधिकारी हैं। एक नवंबर, 2016 में सीबीडीटी अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने के बाद यह उनका दूसरा सेवा विस्तार है। इससे पहले वे आयकर विभाग में विभिन्न पदों पर कार्यरत रहे हैं। वे रुड़की विश्वविद्यालय से बीटेक, देहरादून से एलएलबी किया था। वे उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, गुजरात और मुंबई में सेवारत रहे। वे दिल्ली में आयकर (अपील) अंतरराष्ट्रीय कराधान के आयुक्त भी रह चुके हैं।[1][2][3]

सुशील चंद्रा
चित्र:The Chief Election Commissioner, Shri Sunil Arora along with the Election Commissioner, Shri Sushil Chandra addressing a press conference to announceJharkhand Election Schedule, in New Delhi on November 01, 2019.jpg

पदस्थ
कार्यालय ग्रहण 
13 अप्रैल 2021
पूर्वा धिकारी सुनील अरोड़ा
उत्तरा धिकारी राजीव कुमार

पद बहाल
15 फरवरी 2019 – 12 अप्रैल 2021

जन्म 15 मई 1957 (1957-05-15) (आयु 66)
राष्ट्रीयता  भारतीय
शैक्षिक सम्बद्धता मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "सीबीडीटी अध्यक्ष सुशील चंद्रा को चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया". हिंदुस्तान. मूल से 22 फ़रवरी 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 21 फ़रवरी 2019.
  2. "सुशील चंद्रा ने संभाला चुनाव आयुक्त का चार्ज". पंजाब केसरी. मूल से 21 फ़रवरी 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 21 फ़रवरी 2019.
  3. "CBDT प्रमुख सुशील चंद्रा नए चुनाव आयुक्त नियुक्त, कल संभालेंगे कार्यभार". जागरण. मूल से 21 फ़रवरी 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 21 फ़रवरी 2019.

इनके पिता का नाम डॉक्टर विद्यासागर गुप्त जो कि उत्तर प्रदेश के संभल जनपद के चंदौसी नगर के प्रसिद्ध एसएम कॉलेज में भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता थे