सुशील सिंह (जन्म २५ दिसंबर १९७६) एक भारतीय राजनीतिज्ञ और उत्तर प्रदेश की १५वीं, १६वीं, १७वीं और १८वीं विधान सभा के सदस्य रहें हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। वह भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं। वर्तमान में वह सैयदराजा से विधायक हैं, जो लगातार चौथी बार विधायक चुने गए थे।[2][3][4] [5][6][7]

सुशील सिंह

पदस्थ
कार्यालय ग्रहण 
2017
पूर्वा धिकारी मनोज कुमार सिंह (डब्लू)
चुनाव-क्षेत्र सैयदराजा

पद बहाल
2012–2017
पूर्वा धिकारी नया निर्वाचन क्षेत्र
उत्तरा धिकारी प्रभुनारायण यादव
चुनाव-क्षेत्र सकलडीहा

पद बहाल
2007–2012
पूर्वा धिकारी प्रभुनारायण यादव
उत्तरा धिकारी निर्वाचन क्षेत्र समाप्त
चुनाव-क्षेत्र धनापुर

जन्म 25 दिसम्बर 1976 (1976-12-25) (आयु 47)
वाराणसी, उत्तर प्रदेश, भारत
राष्ट्रीयता भारतीय
राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी
जीवन संगी किरण सिंह[1]
बच्चे तीन (1 पुत्र और 2 पुत्रियाँ)
निवास सकलडीहा, चंदौली
पेशा राजनीतिज्ञ

प्रारंभिक जीवन और शिक्षा

संपादित करें

सुशील सिंह का जन्म १८ अक्टूबर १९७६ को वाराणसी में हुआ था। राजनीति में आने से पहले और अब भी, वह सरकारी ठेकेदारी के व्यवसाय में हैं। लोकप्रिय धारणा के विपरीत, उन्होंने कभी बैंक में काम नहीं किया।

राजनीतिक करियर

संपादित करें

सुशील सिंह चार बार विधायक रह चुके हैं। वह भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं। अपने पिछले कार्यकाल के दौरान, उन्होंने क्रमशः धनापुर और सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।[8]

व्यक्तिगत जीवन

संपादित करें

सुशील सिंह का विवाह किरण सिंह के साथ हुआ, जिनसे उनको 1 पुत्र और 2 पुत्रियाँ हैं। सुशील सिंह बाहुबली माफिया डॉन बृजेश सिंह के भतीजे हैं।[9]

हत्या की साजिश

संपादित करें

9 अगस्त 2019 को उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्य बल (STF) ने बीजेपी विधायक सुशील सिंह की हत्या की साजिश को नाकाम कर दिया। इस दौरान कुख्यात शार्पशूटर शिव प्रकाश तिवारी उर्फ धौनी तिवारी और उसके दो साथियों को वाराणसी में गिरफ्तार किया गया। तिवारी, जो पहले से ही हत्या के एक मामले में वांछित था और जिस पर ₹1 लाख का इनाम था, ने पूछताछ के दौरान स्वीकार किया कि वह और उसके साथी सुशील सिंह की हत्या की योजना बना रहे थे। गिरफ्तारी वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद हुई।[10]

पदों की सूची

संपादित करें
# से तक पद निर्वाचन क्षेत्र
01 २००७ २०१२ सदस्य, उत्तर प्रदेश की १५वीं विधान सभा धनापुर
02 २०१२ २०१७ सदस्य, उत्तर प्रदेश की १६वीं विधान सभा सकलडीहा
03 २०१७ २०२२ सदस्य, उत्तर प्रदेश की १७वीं विधान सभा सैयदराजा
04 २०२२ वर्तमान सदस्य, उत्तर प्रदेश की १८वीं विधान सभा सैयदराजा
  1. "पूर्वांचल में पांच में से चार सीटों पर सपा का कब्जा".
  2. "चंदौली में सुशील सिंह ने रचा इतिहास, लगातार चार बार जीतने वाले पहले विधायक". अमर उजाला. 11 मार्च 2022. अभिगमन तिथि 17 जून 2024.
  3. "Myneta, Election Watch".
  4. "Saiyadraja - Uttar Pradesh Assembly Election Results 2017".
  5. "Saiyadraja (Uttar Pradesh) Election Results 2017".
  6. "UP Election Results 2017". २४ अप्रैल २०१७.
  7. "उत्तर प्रदेश विधान सभा". मूल से ११ अगस्त २०१६ को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 जुलाई 2016.
  8. "Sushil Singh Profile, UP Legisassembly.gov.in" (PDF).
  9. "सपा के एक और विधायक प्रभुनारायण सिंह को सजा, बाहुबली डॉन ब्रजेश सिंह के भतीजे सुशील सिंह से विवाद के बाद हुआ था केस". हिंदुस्तान. अभिगमन तिथि 17 जून 2024.
  10. "UP STF foils plot to kill BJP MLA; 3 arrested".