सूडेलॉर, जिसे फिलीपींस ने हाना नाम दिया है वर्ष 2015 में अगस्त के पहले हफ्ते में ताइवान से टकराया एक टाइफून (चक्रवात) है जिसे वर्ष 2015 का अब तक का सबसे शक्तिशाली समुद्री तूफ़ान माना ज रहा है। यह चक्रवात तारीख 8 अगस्त 2015 को ताइवान से टकराया, हालाँकि इसका निर्माण एक कम दबाव वाले क्षेत्र के रूप में 29 जुलाई 2015 को ही दर्ज किया गया था जब यह अभी ज़मीन से काफ़ी दूर था।

सूडेलॉर (हाना)
वर्तमान तूफान की स्थिति
आंधी  (JMA)
वर्तमान तूफान की स्थिति
Tropical depression (1-min mean)
उपग्रह छवि
Forecast map
As of:06:00 UTC, August 9
स्थान:26°12′N 116°36′E / 26.2°N 116.6°E / 26.2; 116.6 (सूडेलॉर (हाना))
In Fuzhou, Jiangxi, China
निरंतर हवाएँ:65 km/h (40 mph) (10-min mean)
55 km/h (35 mph) (1-min mean)
gusting to 95 km/h (60 mph)
दबाव:994 hPa (mbar; 29.35 inHg)
गति:WNW at 10 नॉट (19 किमी/घंटा; 12 मील/घंटा)
See more detailed information.

इसके पूर्वी चीन तट से टकराने की संभावना है और ताइवान में भारी तबाही मचने के बाद यह अभी ताइवान जलसन्धि होकर चीन तट की ओर तेज़ी से बढ़ रहा है। इसके चलते लगभग 1,50,000 लोगों को घर खाली करना पड़ा है।[1]

मौसम-वैज्ञानिक घटनाक्रम संपादित करें

 
साफ़िर-सिंपसन हरीकेन पवन मापनी पर मापे गये तूफ़ान प्रबलता और तूफ़ान के मार्ग को दर्शाता नक्शा

शनिवार, तारीख 8 अगस्त, 2015 को यह ताइवान से टकराया जिसके कारण भारी वर्षा और व्यापक भूस्खलन दर्ज किया गया।[2] इसके लगभग 230 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से आए इस तूफान के कारण सुबह ताइवान के पूर्वी तट पर भूस्खलन भी हुआ और हवाओं ने पेड़ों को जड़ से उखाड़ दिया। इसससे पहले मौसम पूर्वानुमानों द्वारा चेतावनी मिलने के बाद लगभग 20 लाख घरों में बिजली की आपूर्ति बंद कर दी गई, रेल मार्ग बंद कर दिया गया, और हवाई उड़ानें रद्द कर दी गयीं और सभी स्कूल भी बंद कर दिए गए थे।[2]

तूफ़ान के कारण ताइवान में लगभग चार फीट बारिश दर्ज की गयी और जापान के रियूकू द्वीप तक में 145 मील/घंटा की रफ़्तार की हवायें चलीं।[3]

प्रभाव संपादित करें

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Deadly Typhoon Soudelor batters Taiwan" [घातक टाइफून सुदेलॉर ने ताइवान को तहस-नहस किया] (अंग्रेज़ी में). बीबीसी. 8 अगस्त 2015. मूल से 9 अगस्त 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 8 अगस्त 2015.
  2. "ताइवान पहुंचा समुद्री तूफान सूडेलॉर". http://legendnews.in/. 8 अगस्त 2015. अभिगमन तिथि 8 अगस्त 2015. |publisher= में बाहरी कड़ी (मदद)[मृत कड़ियाँ]
  3. "Typhoon Soudelor Makes Landfall in Taiwan". weather.com (अंग्रेज़ी में). वेदर.कॉम. मूल से 6 अगस्त 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 8 अगस्त 2015.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें