सुमो जापानी कुश्ती का नाम है। यह जापान का राष्ट्रीय खेल भी है। सूमो का शिंतो धर्मानुयायियों में काफी़ महत्त्व है। यूं तो सूमो कुश्ती हर वर्ग और स्तर पर खेली जाती है, लेकिन इसके लिए कुछ राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं काफी़ लोकप्रिय हैं। स्कूल, कॉलेज, संगठन, आदि में सूमो प्रतियोगिताएं आयोजित होती हैं।

सुमो कुश्ती का दृश्य

इतिहास संपादित करें

सूमो का इतिहास जापान जितना ही पुराना है। 8वीं सदी में सूमो प्रचलन में आया। इसे पहले सुमाई के नाम से जाना जाता था। सुमो [1] का इतिहास खोजना है, तो १५०० साल पीछे जाना होगा. यायोई कालखंड से खेला जाता है। प्राचीन काल से खेला जाने वाला यह खेल आज तक बदला नहीं है।

सुमो महिलाएं संपादित करें

सुमो कुश्ती में महिलाओं का प्रवेश निषिद्ध है। अगर कोई महिला दोह्यो के पास से भी गुजर जायें तो दोह्यो मतलब आखाडे का शुद्धीकरण किया जाता है। [2]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. Pathade, Mahesh. "history of sumo wrestling". Kheliyad. मूल से 17 मार्च 2020 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2020-03-10.
  2. Pathade, Mahesh. "sumo wrestling in women". Kheliyad. अभिगमन तिथि 2020-03-10.[मृत कड़ियाँ]

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें