सेती नेपाल के चौदह अंचलों में से एक था, जो सुदूर-पश्चिमाञ्चल विकास क्षेत्र का हिस्सा हुआ करता था।[1] तराई में स्थित धनगढ़ी सेती अंचल का प्रमुख नगर था, जबकि इसका मुख्यालय सिलगढ़ी में स्थित था। २०१५ में हुए प्रशासनिक पुनर्गठन में नेपाल के विकास क्षेत्रों और अंचलों को विछिन्न कर समस्त जिलों को प्रदेशों में पुनर्गठित कर दिया गया, जिसके बाद से सेती अंचल के अंतर्गत आने वाला क्षेत्र सुदूरपश्चिम प्रदेश का हिस्सा है।

सेती अञ्चल
अञ्चल
सेती अञ्चल is located in पृथ्वी
सेती अञ्चल
सेती अञ्चल
राष्ट्र नेपाल
क्षेत्रसुदूर-पश्चिमाञ्चल
राजधानीसिलगढ़ी
समय मण्डलनेपाल मानक समय (यूटीसी+५:४५)
मुख्य भाषाएँनेपाली, डोटियाली

जिले संपादित करें

सेती पाँच जिलों में विभाजित था; २०१५ के बाद से ये सभी जिले सुदूरपश्चिम प्रदेश का हिस्सा हैं।

जिला मुख्यालय
अछाम मंगलसेन
बझांग चैनपुर
बाजुरा मार्तड़ी
डोटी सिलगढ़ी
कैलाली धनगढ़ी

सन्दर्भ संपादित करें