सेलिना गोमेज़

अमेरिकी गायक, गीतकार एवं अभिनेत्री

सेलिना मारी गोमेज़ (अंग्रेज़ी: Selena Marie Gomez; जन्म २२ जुलाई १९९२[2]) एक अमेरिकी अभिनेत्री व गायिका है जो डिज़्नी चैनल के एमी पुरस्कार विजेता टेलीविजन धारावाहिक विज़ार्ड ऑफ़ वेवर्ली प्लेस में एलेक्स रूसो की भूमिका के लिए जानी जाती है। उन्होंने अनादर सिंड्रेला स्टोरी, विज़ार्ड ऑफ़ वेवर्ली प्लेस: द मूवी और प्रिंसेस प्रोटेक्शन प्रोग्राम जैसी मुख्य व टेलीविजन फ़िल्मों में भी अभिनय किया है। उन्होंने बड़े पर्दें की फ़िल्मों में रमोना एंड बीज़ुस से पदार्पण किया।

सेलिना गोमेज़
गोमेज़ अक्टूबर २००९ में
गोमेज़ अक्टूबर २००९ में
पृष्ठभूमि
जन्म नामसेलिना मारी गोमेज़
जन्म22 जुलाई 1992 (1992-07-22) (आयु 31)
ग्रांड प्रैरी, टेक्सास, अमेरिका
विधायेंपॉप, नृत्य, आरएंड, हिपहॉप, बीपॉप रॉक[1]
पेशाअभिनेत्री, गायिका, फैशन डिजाइनर
वाद्ययंत्रआवाज, पियानो, गिटार, ड्रम
सक्रियता वर्ष2002–अबतक
लेबलहोलीवूड
वेबसाइटSelenaGomez.com

उनका करियर संगीत उद्योग में भी फ़ैल शुका है। वे सेलिना गोमेज़ एंड द सीन नाम के पॉप बैंड की मुख्य गायिका व संस्थापक है जो आरआईएए द्वारा स्वर्ण प्रमाणित तिन अल्बम, किस एंड टेल, अ इयर विथाउट रेन और व्हेन द सन गोज़ डाउन, बना चूका है।

व्यक्तिगत जीवन संपादित करें

गोमेज़ का जन्म ग्रांड प्रैरी, टेक्सास में हुआ था।[2] वे पूर्व मंच अभिनेत्री अमैंडा डान "मैंडी" टीफी और रिकार्डो जोएल गोमेज़ की बेटी है।[3][4][5] उनके पिता मेक्सिकी वंश के व माँ इतालवी वंश की है।[6][7] जब वे पाँच वर्ष की थी तब उनके माता-पिता का तलाक हो गया और उनकी एकलौती संतान के रूप में उनकी माँ ने परवरिश की।[3][8] २००६ में मैंडी ने ब्रायन टीफी से पुनर्विवाह किया।[9] उनका नामकरण तेजानो गायिका सेलिना के नाम पर किया गया है जो गोमेज़ के जन्म के तिन वर्ष बाद ही चल बसी थी।[10] २००९ में पीपल मैगज़ीन के साथ एक साक्षात्कार में उन्होंने इस बात का ज़िक्र किया की उन्हें अभिनय में रुची अपनी माँ को मंच पर अभिनय का रियास करते हुए देख कर हुई।[8] टोरी गोमेज़[11] जिन्हें विक्टोरिया गोमेज़ भी कहा जाता है, सेलेना गोमेज़ की बहन हैं।

२७ फ़रवरी २०११ को गोमेज़ २०११ वैनिटी फ़ेयर ऑस्कर पार्टी में कनेडियाई गायक जस्टिन बीबर के साथ शामिल हुई[12] जिससे इस बात की पुष्टि हो गई की दोनों के बिच प्रेम संबंध है।[13][14][15][16][17][18]

अभिनय करियर संपादित करें

२००२-०६: बार्नी एंड फ्रेंड्स और शुरूआती कार्य संपादित करें

गोमेज़ ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत सात वर्ष की आयु में बार्नी एंड फ्रेंड्स में जियाना की भूमिका अदा करने से की।[19] उन्होंने आगे चलकर स्पाय किड्स ३-डी: गेम ओवर और टीवी फ़िल्म वाकर, टेक्सास रेंजर: ट्रायल बाई फ़ायर में छोटी भूमिका निभाई।

२००४ में गोमेज़ को डिज़्नी चैनल ने एक अमेरिका-भर में चली खोज में ढूंड निकाला।[20] गोमेज़ द सूट लाइफ़ ऑफ़ ज़ैक एंड कोड़ी में अतिथि भूमिका में नज़र आई और आगे चलकर हैनाह मोंटाना में भी उन्होंने अभिनय किया।

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "सेलिना गोमेज़ | ऑलम्युज़िकc". मूल से 14 अप्रैल 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 6 अप्रैल 2012.
  2. "सिलेब्रिटी सेन्ट्रल - सेलिना गोमेज़: स्नैपशॉट". पीपल मैगज़ीन. मूल से 3 फ़रवरी 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 30 जनवरी 2009. Birth Date July 22, 1992 Birth Place Grand Prairie, Texas
  3. चक बार्नी (7 फरवरी 2008). सेलिना गोमेज़ कुड बी नेक्स्ट डिज़्नी "ईट" गर्ल Archived 2013-05-31 at the वेबैक मशीन. ओकलैंड ट्रिब्यून. प्राप्त 1 अगस्त 2008.
  4. लौरेन वाटरमैन (2009-05). सेलिना गोमेज़:स्पेल बाउंड Archived 2012-05-27 at the वेबैक मशीन टीन वोग. प्राप्त 11 मई 2009.
  5. Ancestry.com. टेक्सास जन्म निर्देशांक, 1903-1997 [database on-line]. प्रोवो, यूटी, अमेरिका: Ancestry.com Operations Inc, 2005. Original data: Texas Birth Index, 1903-1997. Texas: Texas Department of State Health Services. Microfiche.
  6. "Selena Gomez and Jake T. Austin on being latin". Showbizcafe.com. मूल से 25 दिसंबर 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 जुलाई 2011.
  7. Lee Hernández (22 मार्च 2008). Teen star Selena Gómez looks beyond Disney Archived 2009-08-28 at the वेबैक मशीन. NY Daily News. Retrieved 1 अगस्त 2008.
  8. 20287091,00.html "ऑल अबाउट सेलिना गोमेज़" जाँचें |url= मान (मदद). पीपल.कॉम. 22 अगस्त 2009. अभिगमन तिथि 5 नवंबर 2009.[मृत कड़ियाँ]
  9. मिशेल टेन (2008-05). 20203953,00.html "इज़ सेलिना गोमेज़... द नेक्स्ट माइली सायरस?" जाँचें |url= मान (मदद). पीपल.कॉम]]. अभिगमन तिथि 5 नवंबर 2009. |date= में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)[मृत कड़ियाँ]
  10. "Selena Gomez's Famous Name". E!Online.com. 22 अगस्त 2008. मूल से 25 मई 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 5 नवंबर 2009.
  11. "Tori Gomez Age, Family, Biography, Facts, Siblings, Selena Gomez" (अंग्रेज़ी में). 2022-04-01. मूल से 9 अगस्त 2022 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2022-04-02.
  12. Hogan, Kate (28 फरवरी 2011). 20469564,00.html "Justin Bieber and Selena Gomez Step Out Together on Oscar Night" जाँचें |url= मान (मदद). People. मूल से 7 अप्रैल 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 6 जनवरी 2012.
  13. 20439639,00.html "Caught in the Act!" जाँचें |url= मान (मदद). People. 4 नवंबर 2010. मूल से 7 अप्रैल 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 6 जनवरी 2012.
  14. Greer, Carlos (13 दिसंबर 2010). 20449246,00.html "Selena Gomez: Justin Bieber and I Are Just Friends" जाँचें |url= मान (मदद). People. मूल से 7 अप्रैल 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 6 जनवरी 2012.
  15. Ziegbe, Mawuse (23 दिसंबर 2010). "Justin Bieber Calls Selena Gomez 'An Amazing Person'". MTV. मूल से 17 जनवरी 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 6 जनवरी 2012.
  16. "Bikini-clad Selena Gomez kisses Justin Bieber". USA Today. 3 जनवरी 2011. मूल से 5 अक्तूबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 6 जनवरी 2012.
  17. Nudd, Tim (3 जनवरी 2011). 20454367,00.html "Justin Bieber & Selena Gomez Caught Kissing in the Caribbean" जाँचें |url= मान (मदद). People. मूल से 7 अप्रैल 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 6 जनवरी 2012.
  18. Hammel, Sarah (31 जनवरी 2011). 20462453,00.html "Justin Bieber Calls Selena Gomez 'One of My Best Friends'" जाँचें |url= मान (मदद). People. मूल से 7 अप्रैल 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 6 जनवरी 2012.
  19. Selena Gomez. "Selena Gomez Biography". People.com. मूल से 28 मार्च 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 6 अगस्त 2009.
  20. "Disney Star Selena Gomez and General Growth Properties Give Teens a Voice in the 2008 Presidential Campaign". SmartBrief.com. 4 अगस्त 2008. मूल से 8 सितंबर 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 नवंबर 2008.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें