सेलेन्गा नदी (मंगोल: Сэлэнгэ мөрөн, सेलेन्गे मोरोन; रूसी: Селенга; अंग्रेज़ी: Selenga) मंगोलिया और रूस के साइबेरिया क्षेत्र के बुर्यातिया गणतंत्र की एक प्रमुख नदी है। यह इदेर नदी (Ider) और देलगेर नदी (Delgermörön) के विलय से बनती है और इसका पानी अंत में बायकल झील में एक नदीमुख (डेल्टा) बनाकर मिल जाता है। इसकी कुल लम्बाई ९९२ किमी है और यह येनिसेय-अंगारा नदी मंडल के लिए जल का एक महत्वपूर्ण स्रोत है।[1] बायकल झील में जाने वाला लगभग आधा पानी इसी नदी से आता है।[2]

सेलेन्गा नदी और उसकी उपनदियों के मार्गों का नक़्शा

मंगोलिया के सेलेन्गे प्रान्त का नाम इसी नदी से आया है।

सेलेन्गा नदी के अन्य नज़ारे संपादित करें

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. Сэлэнгэ мөрөн Archived 2012-12-05 at archive.today, www.medeelel.mn, Accessed July 16, 2007
  2. Mongolei- Land zwischen Taiga und Wüste[मृत कड़ियाँ], Hellmuth Barthel, Haack, 1988