सेवरी-नहावा शेवा पारपोत सेतु

सेवरी-नहावा शेवा पारपोत सेतु २२ किमी लम्बा एक सेतु है जो सेवरी, दक्षिण मुम्बई से आरम्भ होकर नहावा सेवा पर समाप्त होगा। ६० अरब रू की लागत से बनने वाले इस सेतु का प्रस्ताव अनिल धीरूभाई अम्बानी समूह द्वारा समर्थित रिलायन्स एनर्जी ने महाराष्ट्र सरकार के समक्ष २००८ में रखा था।

मानचित्र पर सेवरी-नहावा शेवा पारपोत सेतु
कुछ ऐसा दिखेगा यह सेतु

महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम, जो इस परियोजना की केन्द्रीय संस्था है, यह विचार कर रही है की रिलायन्स एनर्जी और ह्यून्दे के संकाय से ५० अरब रू की प्रतिभू राशि रखवा ली जाए जो कुल लागत का ८५% है।

यह सेतु पिछ्ले चार दशकों से कागज़ों तक ही सिमटा हुआ है। पहले इसका निष्पादन एमएसाआरडीसी द्वारा किया जाना था लेकिन अब इसका ठेका एमएमाआरडीए ने ले लिया है। यह सेतु ६ लेन का होगा और भविष्य में मेट्रो की सुविधा जोड़ने के लिए भी इस सेतु पर दोनो ओर कुछ स्थान रखने का प्रावधान है। इस सेतु के २०१३ या २०१४ तक बन जाने का अनुमान है।

पूरा हो जाने के बाद निर्माण कम्पनियों द्वारा इसपर से गुजरने वाले वाहनों से चुंगीकर वसूला जाएगा।

इन्हें भी देखें संपादित करें