सोलापुर (Solapur) भारत के महाराष्ट्र राज्य के सोलापुर ज़िले में स्थित एक नगर है। यह उस ज़िले का मुख्यालय भी है।[1][2][3]

सोलापुर
Solapur
सोलापुर में रानी लक्ष्मीबाई की मूर्ति
सोलापुर में रानी लक्ष्मीबाई की मूर्ति
सोलापुर is located in महाराष्ट्र
सोलापुर
सोलापुर
महाराष्ट्र में स्थिति
निर्देशांक: 17°41′N 75°55′E / 17.68°N 75.92°E / 17.68; 75.92निर्देशांक: 17°41′N 75°55′E / 17.68°N 75.92°E / 17.68; 75.92
देश भारत
प्रान्तमहाराष्ट्र
ज़िलासोलापुर ज़िला
ऊँचाई457 मी (1,499 फीट)
जनसंख्या (2011)
 • कुल9,51,558
भाषाएँ
 • प्रचलितमराठी
समय मण्डलभामस (यूटीसी+5:30)
पिनकोड413001-413009
दूरभाष कोड0217

विवरणसंपादित करें

सोलापुर सीना नदी के किनारे स्थित है। प्रारंभिक शताब्दियों में सोलापुर शहर हिंदू चालुक्यों और देवगिरि यादवों के शासन में था, किंतु बाद में यह बहमनी और बीजापुर साम्राज्य का हिस्सा बन गया। सोलापुर मुंबई-हैदराबाद सड़क व रेलमार्गों पर स्थित है, जो बीजापुर और गडग को जाने वाली छोटी लाइनों से भी जुड़ा है। सोलापुर कपास और अन्य कृषि उत्पादों के व्यावसायिक केंद्र के रूप में विकसित हुआ है। सोलापुर के सिद्धेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालु दूर-दूर से बड़ी संख्या में आते हैं। सोलापुर एक औद्योगिक केंद्र भी है, सूती वस्त्र के क्षेत्र में यह मुंबई के बाद दूसरा केंद्र है। सोलापुर में एक पुराने मुस्लिम क़िले के भग्नावशेष हैं।सोलापूर यह शहर बहुभाषिक है और इस शहर की मुख्य भाषा मराठी है।इस शहर मे तेलुगू और कन्नड भी बोली जाती है|महादेवी लिगाडे नाम की कन्नड लिंगायत साहित्यिक महिला ने सोलापूर कर्नाटक मे जोडने के लीये आंदोलन किया था। इस विवाद के बीच केन्द्रीय सरकार ने महाजन आयोग की स्थापना की। महाजन आयोग ने सोलापूर को कर्नाटक मे जोडने का अहवाल दिया। महाराष्ट्र सरकारने इस आदेश को नाकारा। फिलाल मामला सुप्रीम कोर्ट मे है। सोलापुर वर्दियाँ बनाने के लिए भी प्रसिद्ध है।

इन्हें भी देखेंसंपादित करें

सन्दर्भसंपादित करें

  1. "RBS Visitors Guide India: Maharashtra Travel Guide Archived 2019-07-03 at the Wayback Machine," Ashutosh Goyal, Data and Expo India Pvt. Ltd., 2015, ISBN 9789380844831
  2. "Mystical, Magical Maharashtra Archived 2019-06-30 at the Wayback Machine," Milind Gunaji, Popular Prakashan, 2010, ISBN 9788179914458
  3. Hunter, William Wilson, Sir, et al. (1908). Imperial Gazetteer of India, Volume 18, pp 398–409. 1908-1931; Clarendon Press, Oxford