स्टेनली हो हंग-सन (चीनी: 何鴻燊, 25 नवंबर 1921 - 26 मई 2020) एक हांगकांग-मकाऊ अरबपति व्यवसायी थे। उनका मूल पितृवंशीय उपनाम बोसमैन था, जिसे बाद में (हो) में बदल दिया गया था। उनकी वंशावली डच-यहूदी, अंग्रेजी और चीनी का मिश्रण थी। वह एसजेएम होल्डिंग्स के संस्थापक और अध्यक्ष थे। साथ ही वे ग्रैंड लिस्बोआ सहित मकाऊ में उन्नीस कैसीनो के मालिक थे।

हो को विभिन्न प्रकार के गॉडफादर और जुआ के राजा जैसे उपनाम दिए गए थे, जो मकाऊ जुआ उद्योग पर 75 वर्षों तक सरकार द्वारा दिए गए एकाधिकार को दर्शाता है। उनके जाने के बाद उनकी संपत्ति को उनकी बेटी, पैंसी हो (5.3 बिलियन डॉलर) [1], जो एमजीएम मकाऊ की मालकिन हैं, चौथी पत्नी एंजेला लिओंग (4.1 बिलियन डॉलर)[2], जो एसजेएम होल्डिंग्स की प्रबंध निर्देशक हैं, और बेटे लॉरेंस हो ($ 2.6 बिलियन) के बीच विभाजित किया गया था।[3]

हो शुन तक होल्डिंग्स के संस्थापक और अध्यक्ष थे, जिसके माध्यम से उनके पास मनोरंजन, पर्यटन, शिपिंग, रियल एस्टेट, बैंकिंग और हवाई परिवहन सहित कई व्यवसाय थे। ऐसा मन जाता है कि उनके व्यवसाय मकाऊ के लगभग एक-चौथाई कार्यबल को रोजगार देते हैं।[4] हांगकांग और मकाऊ के अलावा, उन्होंने मुख्य भूमि चीन, पुर्तगाल, उत्तर कोरिया में भी निवेश किया जहां उन्होंने कैसीनो को संचालित किया।

हांगकांग की अचल संपत्ति और वाणिज्यिक विकास पर उनकी राय और बयानों का बाजार पर काफी प्रभाव पड़ता था। अपने बाद के वर्षों में, वह मकाऊ कैसीनो के स्वामित्व को लेकर अपनी बहन, विनी हो के साथ विवाद में आ गए और जल्द ही यह विवाद मुक़दमे में बदल गया। जुलाई 2009 में एक स्ट्रोक का सामना करने के बाद, स्टेनली हो ने 2010 के अंत में अपने वित्तीय साम्राज्य को अपनी विभिन्न पत्नियों और बच्चों के बीच बांटने के लिए कई कदम उठाए। हो की मृत्यु 26 मई 2020 को हांगकांग सेनेटोरियम और अस्पताल में हुई।[5]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Pansy Catilina Ho". Bloomberg Billionaires Index.
  2. "Angela Leong". The World's Billionaires 2017.
  3. "Lawrence Ho". The World's Billionaires 2017.
  4. Kandell, Jonathan (26 May 2020). "Stanley Ho, Who Turned Macau Into a Global Gambling Hub, Dies at 98". The New York Times. अभिगमन तिथि 27 May 2020.
  5. "BREAKING: Hong Kong casino tycoon Stanley Ho dies aged 98". Hong Kong Free Press. Agence France-Presse. 26 May 2020. अभिगमन तिथि 26 May 2020.