शाही स्वीडिश विज्ञान अकादमी

(स्टॉकहोम अकादमी से अनुप्रेषित)

शाही स्वीडिश विज्ञान अकादमी (Royal Swedish Academy of Sciences (RSAS)) या Kungliga Vetenskapsakademien (KVA) स्वीडेन की शाही अकादमियों में से एक है। यह एक स्वतंत्र, अशासकीय, वैज्ञानिक संस्थान है। यह विज्ञान (मुख्यतः प्राकृतिक विज्ञान तथा गणित) को प्रोत्साहन देने का कार्य करती है।

शाही स्वीडिश विज्ञान अकादमी का मुख्य भवन

इस अकादमी की स्थापना २ जून १७३९ को हुई थी।