स्ट्रोन्शियम एक रासायनिक तत्व है। यह क्षारीय पार्थिव धातु (alkaline earth metal) नामक तत्व समूह का सदस्य है। अपने शुद्ध रूप में यह एक मुलायम श्वेत-चाँदी या पीले से रंग की धातु होता है जो तेज़ी से अन्य तत्वों के साथ रासायनिक अभिक्रिया (रियेक्शन) कर लेता है। अगर इसे हवा में खुला रखा जाए तो इसका रंग जल्द ही पीला होने लगता है। इसके रासायनिक और भौतिक गुण आवर्त सारणी (पिरियोडिक टेबल) में इसके दो पड़ोसी तत्व - कैल्शियमबेरियम - से मिलते-जुलते हैं। यह सेलेस्टीन, पटनिसाइट और स्ट्रोन्शियानाइट नामक खनिजों में प्राकृतिक रूप से पाया जाता है।[1][2]

स्ट्रोन्शियम / Strontium
रासायनिक तत्व
आर्गन से भरी ट्यूब में शुद्ध स्ट्रोन्शियम धातु के डले
रासायनिक चिन्ह: Sr
परमाणु संख्या: 38
रासायनिक शृंखला: क्षारीय पार्थिव धातु

आवर्त सारणी में स्थिति
अन्य भाषाओं में नाम: Strontium (अंग्रेज़ी), Стронций (रूसी), ストロンチウム (जापानी)

चित्र संपादित करें

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. Ropp, Richard C (2012-12-31). Encyclopedia of the Alkaline Earth Compounds. p. 16. ISBN 9780444595539.
  2. C. R. Hammond The elements (p. 4–35) in Lide, D. R., ed. (2005). CRC Handbook of Chemistry and Physics (86th ed.). Boca Raton (FL): CRC Press. ISBN 0-8493-0486-5.