स्पेनी विकिपीडिया (स्पेनी: Wikipedia en español) विकिपीडिया का स्पेनी भाषा का संस्करण है। १५ जनवरी २०१२ की स्थिति तक इस संस्करण पर ८,६०,०२५+ लेख[मृत कड़ियाँ] हैं और यह सातवाँ सबसे बड़ा विकिपीडिया संस्करण है। ८ मार्च २००६ के दिन इस विकिपीडिया ने एक लाख लेखों का आँकड़ा छुआ था।

Favicon of Wikipedia स्पेनी विकिपीडिया
प्रकार
संजाल ज्ञानकोश परियोजना
इनमें उपलब्ध स्पेनी
मालिक विकिमीडिया संस्थापन
जालस्थल es.wikipedia.org Edit this at Wikidata
व्यापारिक? नहीं
पंजीकरण वैकल्पिक

आकार और प्रयोक्ता संपादित करें

अंग्रेज़ी विकिपीडिया के बाद इस विकिपीडिया पर प्रयोक्ताओं की सँख्या सर्वाधिक है। हालांकि लेखों की सँख्या के आधार पर यह सातवें स्थान पर है और उन विकिपीडियाओं से पीछे है जिन भाषाओं को बोलने वालों की सँख्या स्पेनी भाषा से कम है जैसे जर्मन, फ़्रान्सीसी, इतालवी और पोलिश

योगदान देने वाले प्रयोक्ताओं के देशों में, सितम्बर २००६ तक की स्थिति के अनुसार स्पेन सबसे प्रमुख देश है जहाँ से कुल सम्पादनों की सँख्या ३९.२% है। इसके बाद हैं अर्जेण्टीना (१०.७%), चिली (८.८%), नीदरलैण्ड (८.४%), मेक्सिको (७.०%), वेनेज़ुएला (५.१%), पेरू (३.५%), संयुक्त राज्य अमेरिका (३.१%), कोलम्बिया (२.७%), उरुग्वे (१.३%) और जर्मनी (१.१%)।[1]

स्पेन में उपयोग संपादित करें

नॅटसूस (Netsuus) द्वारा किए गए एक शोध के अनुसार स्पेन में लगभग ९७% प्रयोक्ता जानकारी प्राप्त करने के लिए स्पेनी विकिपीडिया का सहारा लेते हैं जबकि अन्य क्षेत्रीय भाषाओं जैसे कैटलन विकिपीडिया के लिए यह आँकडा़ २.१७%, गैलिसियाई विकिपीडिया के लिए ०.६४% और बास्क विकिपीडिया के लिए ०.२६% है।

सन्दर्भ संपादित करें

  1. Edits by project and country of origin Archived 2011-08-31 at the Wayback Machine(अंग्रेज़ी)

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें