स्वामी विवेकानन्द की 150वीं जयंती

स्वामी विवेकानन्द एक भारतीय हिन्दू सन्यासी थे। वे पश्चिमी सभ्यता में वेदांत और योग के हिंदू दर्शन को पेश करने वालों में एक प्रमुख व्यक्ति थे। भारत के युवा विकास और खेल मंत्रालयों ने 2013 को स्वामी विवेकानन्द की 150वीं जयंती वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया जो कि 12 जनवरी 2013 को भारतवर्ष और दुनियाँ के विभिन्न देशों में मनाया गया।[1]आज भी रामकृष्ण मिशन की विभिन्न शाखाओं द्वारा वर्ष भर इनसे संबंधित कार्यक्रम आयोजित किये किये जाते हैं।

स्वामी विवेकानन्द की 150वीं जयंती
1893 में शिकागो में स्वामी विवेकानन्द
दिनांक1863-2013
अवश्थितिदुनियाँ भर में

सरकारी पहल संपादित करें

2011 में मलेशियाई सरकार ने इस अवसर को चिह्नित करने के लिए भारत को उपहार के तौर पर एक डाक टिकट पेश किया।[2] भारत के केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सभी स्कूलों के स्कूली बच्चों में विवेकानंद के कार्यों और आदर्शों के प्रति रुचि को नवीनीकृत करने के लिए स्कूलों में विवेकानंद जयंती मनाने के लिए कहा। सीबीएसई के वरिष्ठ शैक्षिक अधिकारियों ने कहा कि—"यह परिषद् भारत के 15 महान् विचारकों के विचारों को शामिल करते हुए एक पूरक पुस्तक तैयार कर रही है। पाठ्यपुस्तक विकास के लिए विशेषज्ञ समिति अब तक शामिल नहीं किए गए नामों को शामिल करने का प्रयास करेगी, बशूर्ते कि बच्चों पर पाठ्यक्रम और पाठ्यपुस्तक सामग्री का भार स्वीकार्य सीमा के भीतर रहे।”[3][4]

राजनीतिक दल संपादित करें

कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले के राजनीतिक दलों ने शहर भर में विभिन्न समारोहों और कार्यक्रमों में विवेकानन्द और उनके महान सुधारक कार्यों का जिक्र किया था। तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता ने कहा था कि विवेकानन्द का जीवन और शिक्षाएँ उनके लिए बहुत बड़ी प्रेरणा रही हैं, और वह विवेकानन्द को अपना "राजनीतिक शिक्षक" मानती थी। उन्होंने राज्य के विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र के कल्याण के लिए तमिलनाडु सरकार की ओर से ₹20 मिलियन (US$250,000) का फंड मंजूर किया था।[5][6]

संदर्भ संपादित करें

  1. "2013-14 को युवा मामले और खेल मंत्रालय से जुड़ी युवा संसदीय सलाहकार समिति की कौशल विकास वर्ष घोषित किया गया।". Press Trust of India. अभिगमन तिथि 3 March 2013.
  2. "भारत में डाक टिकट जारी किया गया". मूल से 28 July 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 March 2013.
  3. "स्वामी विवेकानन्द की 150वीं जयंती मनाई जा रही है।". मूल से 2 February 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 March 2013.
  4. "सीबीएसई स्कूल राष्ट्रीय जागृति की तैयारी कर रहे हैं।". DNA. अभिगमन तिथि 3 March 2013.
  5. "जयललिता स्वामी विवेकानन्द को अपना राजनीतिक गुरु मानती थी।". Truth Dive. मूल से पुरालेखित 3 March 2013. अभिगमन तिथि 3 March 2013.सीएस1 रखरखाव: अयोग्य यूआरएल (link)
  6. "विवेकानन्द मेरे लिए बड़े प्रेरणा थे: जया". मूल से 3 मार्च 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 March 2013.