हंससन्देश, वेदान्तदेशिक द्वारा १३वी शताब्दी में रचित संस्कृत प्रेम काव्य है। यह ११० पद्यों का एक छोटा काव्य है जिसमें हंस के माध्यम से राम लंका स्थित अपनी प्रिया सीता को सन्देश भेजते हैं। यह काव्य एक सन्देश काव्य है और इसमें कालिदास के मेघदूत की शैली का अनुकरण किया गया है। वैष्णव लोगों के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण ग्रन्थ है।