हनोई

वियतनाम की राजधानी

हनोई ( वियतनामी लिपि: Hà Nội ; अंग्रेजी :Hanoi) वियतनाम की राजधानी है जो हाइफॉंग बंदरगाह से १२८ किमी उत्तर में लाल नदी के दाहिने किनारे पर स्थित है। यह रेलमार्ग द्वारा हाइफॉङ तथा दक्षिण-पश्चिमी चीन में कुंमिंग से जुड़ा हुआ है। यह प्रमुख व्यापारिक केंद्र है।

हानोई
Hà Nội
नगरपालिका
(बायें से) ऊपर: लाँग बिएन सेतु, इत्र पगोडा के पास नदी; बीच में: कछुआ टॉवर, नीचे: साहित्य मंदिर, हो चि मिन्ह स्मारक, हानोई ओपेरा हाउस
हानोई is located in पृथ्वी
हानोई
हानोई
वियतनाम में हानोई की स्थिति
Country Vietnam
Central cityHà Nội
Foundation as capital of the Đại Việt1010
Establishment as capital of VietnamSeptember 2, 1945
DemonymHanoians
शासन
 • Party's Secretary (Bí thư Thành ủy)Phạm Quang Nghị
 • People's Council's President (Chủ tịch Hội đồng Nhân Dân)Ngô Thị Doãn Thanh
 • People's Committee's President (Chủ tịch Ủy ban Nhân Dân)Nguyễn Thế Thảo
क्षेत्र3344.7 किमी2 (1,291.4 वर्गमील)
 • नगरीय186.22 किमी2 (71.90 वर्गमील)
जनसंख्या (2013)
 • नगरपालिका7,100,000
 • दर्जा2nd in Vietnam
 • घनत्व2,100 किमी2 (5,500 वर्गमील)
समय मण्डलICT (यूटीसी+7)
GDP (nominal)2014 estimate
 - Total19.5 billion USD
 - Per capita2,750 USD [1]
 - Growthवृद्धि 8.25%
वेबसाइटhanoi.gov.vn

हानोई की जलवायु उष्णकटिबंधी है। यहाँ फरवरी वर्ष का सबसे ठंढा तथा जून वर्ष का सबसे गरम महीना है। लाल नदी नगर के उत्तरी एवं पूर्वी भाग में बहती है तथा नगर के अन्य भागों में अनेक झीलें हैं। नगर १.६ किमी लंबी तथा ८०० मी चौड़ी झील से दो भागों में बँटा हुआ है। इस झील में दो द्वीप हैं, जिनमें से एक पर पगोडा तथा दूसरे पर महल बना है। यहाँ चौड़ी एवं स्वच्छ सड़कें तथा सुंदर इमारतें हैं जिनमें महल, प्रशासकीय भवन, विद्यालय, संग्रहालय तथा पेरिस के ढंग की दुकान एवं कैफे हैं। यहाँ का फूल बाजार प्रसिद्ध है। नगर का दूसरा भाग बड़ा घना बसा है और यहाँ अनेक संकीर्ण बाजार एवं सड़कें हैं, जहाँ पीतल एवं ताँबे के बरतन, कपड़े तथा जवाहरात बिकते हैं। हानोइ में सूत कातने, सूती वस्त्र बुनने, शराब चुआने, साबुन बनाने, कागज बनाने तथा सीमेंट निर्माण के कारखाने हैं।

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें