हंस या डॅनॅब​ (Deneb), जिसका बायर नाम अल्फ़ा सिगनाए (α Cygni या α Cyg) है, हंस तारामंडल का सब से रोशन तारा है। यह पृथ्वी से दिखने वाले तारों में से उन्नीसवा सब से रोशन तारा है। हंस तारे की अंदरूनी चमक (निरपेक्ष कान्तिमान) बहुत भयंकर है और इसका माप -7.0 मैग्नीट्यूड है। यह सूरज से 60,000 गुना ज़्यादा चमकीला है।[1]

हंस तारा
Deneb

हंस तारा हमारे सूरज से 200 गुना से भी ज़्यादा बड़ा है
प्रेक्षण तथ्य
युग J2000      विषुव J2000
तारामंडल हंस तारामंडल
दायाँ आरोहण 20h 41m 25.9s[1]
झुकाव +45° 16′ 49″[1]
सापेक्ष कांतिमान (V)1.25[2] (1.21 - 1.29[3])
विशेषताएँ
तारकीय श्रेणीA2 Ia[4]
U−B रंग सूचक−0.23[2]
B−V रंग सूचक+0.09[2]
परिवर्ती श्रेणीAlpha Cyg[3]
खगोलमिति
रेडियल वेग (Rv)−4.5[5] किमी/सै
विशेष चाल (μ) दाआ.: 1.99[1] मिआसै/वर्ष
झु.: 1.95[1] मिआसै/वर्ष
लंबन (π)2.29 ± 0.32[1] मिआसै
दूरी2615 ± 215 प्रव
(802 ± 66[6] पार)
निरपेक्ष कांतिमान (MV)−8.38[6]
विवरण
द्रव्यमान19 ± 4[6] M
त्रिज्या203 ± 17[6] R
सतही गुरुत्वाकर्षण (log g)1.10 ± 0.05[6]
तेजस्विता196,000 ± 32,000[6] L
तापमान8,525 ± 75[6] K
घूर्णन गति (v sin i)20 ± 2[6] किमी/सै
अन्य नाम
α Cygni, Alpha Cyg, 50 Cyg, Arided, Aridif, Gallina, Arrioph, HR 7924, BD +44°3541, HD 197345, SAO 49941, FK5 777, HIP 102098.
डेटाबेस संदर्भ
सिम्बादdata

अन्य भाषाओं में संपादित करें

हंस तारे को अंग्रेज़ी में "डॅनॅब​" (Deneb) कहते हैं जो इसके अरबी भाषा के नाम से आया है। अरबी में इसे "दॅनॅब अल-दजाजा" (ذنب الدجاجة‎) कहते हैं, जिसका अर्थ है "मुर्ग़ी की दुम"।

विवरण संपादित करें

वैज्ञानिक हंस तारे की पृथ्वी से दूरी ठीक से नहीं माप पाए हैं। यह हमसे 1,340-1,840 प्रकाश-वर्ष दूर है। दूरी का ठीक से अनुमान न होने से इसकी अन्य विशेषताओं में भी कुछ अनिश्चितता बनी हुई है। यह एक नीले-सफ़ेद रंग का A2Ia श्रेणी वाला महादानव तारा है। इसका सतही तापमान लगभग 8,400 कैल्विन है। इसका व्यास (डायामीटर) हमारे सूरज के व्यास का 220 गुना और इसका द्रव्यमान (मास) हमारे सूरज के द्रव्यमान का 20 गुना अनुमानित किया जाता है।[7]

इसके बड़े द्रव्यमान और तापमान को नज़र में रखते हुए वैज्ञानिक अंदाज़ा लगते हैं के यह अपने केंद्र का हाइड्रोजन इंधन ख़त्म कर चूका है और फूलकर एक लाल महादानव तारा बन रहा है जो कुछ दसियों लाख साल में फट कर महानोवा (सुपरनोवा) बन जाएगा।

यदि कोई हमारे सौर मंडल के मंगल ग्रह पर खड़ा हो तो उसके लिए हंस तारा मंगल का उत्तरी ध्रुव तारा प्रतीत होगा।

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. van Leeuwen, F. (2009). "The Hipparcos catalog". Astronomy and Astrophysics. 500: 505–506. डीओआइ:10.1051/0004-6361/200912202. बिबकोड:2009A&A...500..505V.
  2. Ducati, J. R. (2002). "VizieR Online Data Catalog: Catalogue of Stellar Photometry in Johnson's 11-color system". CDS/ADC Collection of Electronic Catalogues. 2237: 0. बिबकोड:2002yCat.2237....0D.
  3. Samus, N. N.; Durlevich, O. V.; एवं अन्य (2009). "VizieR Online Data Catalog: General Catalogue of Variable Stars (Samus+ 2007–2013)". VizieR On-line Data Catalog: B/gcvs. Originally Published In: 2009yCat....102025S. 1: 02025. बिबकोड:2009yCat....102025S.
  4. Garrison, R. F. (1993). "Anchor Points for the MK System of Spectral Classification". Bulletin of the American Astronomical Society. 25: 1319. बिबकोड:1993AAS...183.1710G. मूल से 25 जून 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2012-02-04.
  5. Gontcharov, G. A. (2006). "Pulkovo Compilation of Radial Velocities for 35 495 Hipparcos stars in a common system". Astronomy Letters. 32 (11): 759–771. arXiv:1606.08053. डीओआइ:10.1134/S1063773706110065. बिबकोड:2006AstL...32..759G.
  6. Schiller, F.; Przybilla, N. (2008). "Quantitative spectroscopy of Deneb". Astronomy & Astrophysics. 479 (3): 849–858. arXiv:0712.0040. डीओआइ:10.1051/0004-6361:20078590. बिबकोड:2008A&A...479..849S.
  7. "Deneb by Jim Kaler at astro.uiuc.edu". मूल से 16 दिसंबर 2008 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 जुलाई 2011.