पीरु धारा, प्रशान्त महासागर मे बहने वाली एक ठंडे जल की महासागरीय धारा हैं, जो दक्षिणी अमेरिका के पश्चिमी तट के सहारे दक्षिण से उत्तर दिशा में प्रवाहित होती हैं। इसे हम्बोल्ट धारा भी कहते हैं। इसका तापमान तथा लवणता दोनों कम हैं। तट से सागर की ओर जाने के कारण तापमान बढ़ता जाता हैं।