हम तुम

2004 की कुणाल कोहली की फ़िल्म
(हम तुम (2004 फ़िल्म) से अनुप्रेषित)

हम तुम सन् 2004 की कुणाल कोहली द्वारा निर्देशित हास्य प्रेमकहानी फ़िल्म है। आदित्य चोपड़ा और यश चोपड़ा द्वारा यश राज फ़िल्म्स बैनर के तहत इसे निर्मित किया गया। फिल्म में प्रमुख भूमिकाओं को सैफ अली खान और रानी मुखर्जी द्वारा निभाया गया है। जारी होने पर फिल्म सफल रही थी और इसने कई पुरस्कार जीते थे।

हम तुम‎

हम तुम‎ का पोस्टर
निर्देशक कुणाल कोहली
लेखक कुणाल कोहली
सिद्धार्थ आनन्द
निर्माता आदित्य चोपड़ा
अभिनेता सैफ़ अली ख़ान
रानी मुखर्जी
ऋषि कपूर
किरन खेर
रति अग्निहोत्री
अभिषेक बच्चन
जिमी शेरगिल
शहनाज़ ट्रेज़रीवाला
छायाकार सुनील पटेल
संपादक रितेश सोनी
संगीतकार जतिन-ललित
वितरक यश राज फ़िल्म्स
प्रदर्शन तिथियाँ
28 मई, 2004
लम्बाई
142 मिनट
देश भारत
भाषा हिन्दी

संक्षेप संपादित करें

करन (सैफ अली खान) एक कार्टूनिस्ट और उसके खुद के अनुसार महिलाओं का चहेता है। "हम तुम" नामक उसकी दैनिक कॉमिक में लड़की / लड़का व्यवहार की लड़ाई दिखाई जाती है। दिल्ली से न्यूयॉर्क के एक विमान पर, वह रिया (रानी मुखर्जी) से मिलता है, जो उसमें रूचि नहीं रखती। जब एम्सटर्डम में विमन रुकता है, तो वह शहर करन के साथ घूमने को तैयार होती है। करन जल्द ही जान जाता है कि रिया और उसकी सोच में बहुत फर्क है। लेकिन वह हार नहीं मानता। वह अपने टूर को एक अनचाहे चुंबन के साथ समाप्त करता है। अपमानित होकर रिया उसे थप्पड़ मारती है और चली जाती है, लेकिन करन जोर देता है कि वे दोबारा मिलेंगे। कुछ महीनों के बाद वह न्यूयॉर्क में एक पार्क में उसे देखता है और वहाँ अपनी प्रेमिका (शहनाज़ ट्रेज़रीवाला) के साथ भखेड़ा खड़ा करता है। वह रिया के बचपन की दोस्त निकलती है और उसके साथ रिश्ता खत्म करती है।

तीन साल बाद, करन अपनी मां एक शादी को कराने में मदद कर रहा है। वो शादी रिया की निकलती है। रिया समीर (अभिषेक बच्चन) से शादी कर रही हैं। वे फिर से झगड़ते हैं, लेकिन इस बार वे खुशी से विदा लेते हैं। सालों बाद पेरिस में, करन अपने पिता (ऋषि कपूर) के पास जाता है। वहाँ उसे रिया मिलती है। उसे रिया की मां (किरन खेर) से पता चलता है कि समीर की कार दुर्घटना में मृत्यु हो गई है। वह रिया के जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण को पुनः प्राप्त करने में मदद करने के लिए तैयार होता है। करन मुंबई लौट आता है और तीन महीने बाद रिया और उसकी मां भी यात्रा करते हैं। वह रिया की मां के साथ मिलकर अपने शर्मीले दोस्त मिहिर (जिमी शेरगिल) और रिया को एक करने की कोशिश करता है। लेकिन आखिरकार मिहिर करण की दोस्त डायना (ईशा कोपिकर) के साथ प्यार में पड़ता है और वे सगाई करते हैं। सगाई की रात पर रिया को साजिश के बारे में डायना से पता चलता है और वे करण से नाराज हो जाती है। मिहिर रिया को करण और उसके प्यार का एहसास करता है। उस रात रिया और करण शारीरिक सबंध बना लेते हैं। करन इसे गलती मानता है और रिया से शादी करने के लिए कहता है। क्योंकि उसे लगता है कि उसने उसका फायदा उठाया है और शादी वह गलती को सुधार देगी। रिया परेशान हो जाती है, क्योंकि उसने उसको गलती नहीं माना। उसे पता चलता है कि वह उससे प्यार करती है लेकिन करन को बताती है कि उन्हें गलत कारणों से शादी करके एक और गलती नहीं करनी चाहिए। रिया उसे छोड़ देती है क्योंकि करन अपनी भ्रमित भावनाओं को उसके लिए प्यार के बजाय अपराध के रूप में पेश करता है। करन अपनी गलती को समझता है और उसे खोजता है। एक साल बाद करन का कार्टून हम तुम हिट हो जाता है और वह हम और तुम के बारे में एक किताब लिखता है। असल में कहानी रिया के साथ उसके प्यारे पर आधारित है। रिया उस पुस्तक को पढ़ती है और उसे प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाती है। करन और रिया फिर से मिलते हैं। करन उसके लिए अपना प्यार स्वीकार करता है और वे शादी करते हैं।

मुख्य कलाकार संपादित करें

संगीत संपादित करें

सभी गीत प्रसून जोशी द्वारा लिखित; सारा संगीत जतिन-ललित द्वारा रचित।

क्र॰शीर्षकगायकअवधि
1."लड़की क्यों"शान, अलका याज्ञनिक6:18
2."चक दे"सोनू निगम, साधना सरगम5:46
3."हम तुम"बाबुल सुप्रियो, अलका याज्ञनिक5:29
4."गोरे गोरे"अलका याज्ञनिक4:57
5."यारा यारा"उदित नारायण, अलका याज्ञनिक4:44
6."हम तुम (वाद्य)"वाद्य संगीत3:26
7."मेरे दिल विच हम तुम"रिशी रिच, वेरोनिका, जग्गी डी3:38

नामांकन और पुरस्कार संपादित करें

वर्ष नामित कार्य पुरस्कार परिणाम
2005 रानी मुखर्जी फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार जीत
कुणाल कोहली फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार जीत
सैफ अली खान फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता पुरस्कार जीत
अलका याज्ञनिक ("हम तुम") फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका पुरस्कार जीत
यश राज फिल्म्स फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार नामित
रानी मुखर्जी आई आई एफ ए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार जीत
सैफ अली खान राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार - सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार जीत

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें