हरिप्रसाद रिमाल

नेपाली अभिनेता

संगीतनाट्य शिरोभूषण हरिप्रसाद रिमाल (20 सितम्बर 1925 - 31 अगस्त 2018)[1] एक नेपाली अभिनेता, गायक और चलचित्र निर्देशक थे।[2][3] रेडियो नेपाल के पहले गायक के रूप में चर्चित रिमाल ने नेपाल में बना पहला चलचित्र आमा से अभिनय सुरु किया था।[4][5]

हरिप्रसाद रिमाल
जन्म 20 सितम्बर 1925
पाटन, नेपाल
मौत 31 अगस्त 2018(2018-08-31) (उम्र 92)
काठमाण्डु, नेपाल
पेशा
  • अभिनेता
  • चलचित्र निर्देशक
  • गायक
  • गीतकार
उल्लेखनीय कार्य {{{notable_works}}}

2 अप्रैल 1941 में शंकर लामिछाने द्वारा लिखित "मेरो दिल टुक्रा बनेर एक दिन, आँखाको बाटो भएर बहनेछ" नामक गीत को हारमोनियम के साथ प्रस्तुत करके रिमाल रेडियो नेपाल के पहले गायक बने थे।[2] आमा चलचित्र से अभिनय सुरु करने के बाद रिमाल ने मनको बाँध, परिवर्तन, के घर के डेरा, सन्तान जैसे फिल्मों में काम किया था।[6]

व्यक्तिगत जीवन संपादित करें

20 सितम्बर 1925 के दिन पाटन के लगनटोल में घनश्याम रिमाल और मोहनकुमारी रिमाल के तीसरे संतान के रूप में हरिप्रसाद रिमाल का जन्म हुआ था। उनके पिता एक परिचित संगीतकार थे और उनके भाई कवि थे।[7] श्वासनली के निचले हिस्से का संक्रमण के कारण 31 अगस्त 2019 में 92 वर्ष के उम्र में उनकी मृत्यु हो गयी।[2][4]

फ़िल्में संपादित करें

साल फ़िल्म टिप्पणियाँ
1964 आमा नेपाल में बना पहला नेपाली भाषा चलचित्र और रिमाल का प्रथम चरित्र अभिनय
1971 परिवर्तन
1980 सिन्दूर
1985 के घर के डेरा
1987 सन्तान
1990 पिरती
1993 चोखो माया
1994 ज्वाला
1998 मनको बाँध

सम्मान संपादित करें

  • भक्तराज आचार्य संगीत प्रतिष्ठान[8]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "गायक तथा नाट्यकर्मी हरिप्रसाद रिमाल रहेनन्". सौर्य अनलाइन. 31 अगस्त 2018.
  2. "सङ्गीतनाट्य शिरोभूषण: हरिप्रसाद रिमाल". हाम्रो पात्रो. मूल से 14 अगस्त 2020 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 10 सितम्बर 2018.
  3. "हरि प्रसाद रिमालको छोटो जीवनी". चिनारी पोस्ट. 31 अगस्त 2018. मूल से 30 नवंबर 2020 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 नवंबर 2020.
  4. "रेडियो नेपालका पहिलो गायक हरिप्रसाद रिमालको निधन". अन्नपूर्ण पोस्ट. 31 अगस्त 2018.
  5. "वरिष्ठ गायक तथा अभिनेता हरिप्रसाद रिमालको निधन". सेतोपाटी. 31 अगस्त 2018.
  6. "रहेनन् रेडियो नेपालको पहिलो गायक हरिप्रसाद रिमाल". 12 खरी. 31 अगस्त 2018.[मृत कड़ियाँ]
  7. "Veteran artiste Hari Prasad Rimal passes away at 92". द हिमालयन टाइम्स. 31 अगस्त 2018. मूल से 9 जनवरी 2019 को पुरालेखित.
  8. "Bhakta Raj Acharya Pratisthan honours two veteran artistes". द हिमालयन टाइम्स. 30 जुलाई 2017. मूल से 9 जनवरी 2019 को पुरालेखित.