हरीश शाक्य

भारतीय राजनीतिज्ञ

हरीश चंद्र शाक्य, जिन्हें हरीश शाक्य के नाम से जाना जाता है, एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। ये बिल्सी (विधानसभा क्षेत्र) का प्रतिनिधित्व करने वाले वर्तमान विधायक हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में 2022 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव जीता।[1][2][3] पार्टी ने राधा कृष्ण शर्मा, जो कि बिल्सी विधानसभा के पूर्व विधायक थे, उनके बजाय हरीश को चुना। इसके साथ ही हरीश भाजपा बदायूं के पूर्व जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं, और फिलहाल में भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बृज क्षेत्र से क्षेत्रीय अध्यक्ष भी हैं।[4]

हरीश चंद्र शाक्य
हरीश शाक्य

उत्तर प्रदेश विधानसभा सदस्य
पद बहाल
2022 – अभी तक
पूर्वा धिकारी राधा कृष्ण शर्मा
चुनाव-क्षेत्र बिल्सी

जन्म 25 जून 1977 (1977-06-25) (आयु 46)
राष्ट्रीयता भारतीय
राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी

राजनीतिक सफर संपादित करें

  • हरीश शाक्य ने अपने करियर की शुरुआत 1998 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जिला प्रमुख के रूप में की थी।
  • वह 2004 से 2007 तक भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रहे।[4]
  • 2008 में हरीश शाक्य को भाजपा जिला महासचिव नियुक्त किया गया।
  • 2016 में पार्टी ने उन्हें बदायूं जिले से भाजपा जिला प्रमुख नियुक्त किया। उन्होंने 2019 तक इस पद पर कार्य किया।[5]
  • 2022 में, वह बिल्सी (विधानसभा क्षेत्र) से विधान सभा के सदस्य के रूप में चुने गए और 2022 उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में 45.54% वोटों के अंतर से जीत हासिल की।[6][7]

संदर्भ संपादित करें

  1. "यूपी विधानसभा चुनाव नतीज 2022: देखें पूरी सूची". Hindustan Times (अंग्रेज़ी में). 10 March 2022.
  2. "बिल्सी विधानसभा परिणाम". News18 (अंग्रेज़ी में). 10 March 2022.
  3. "बिल्सी, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावी नतीजे 2022". India Today (अंग्रेज़ी में).
  4. "पूर्व जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य बिल्सी सीट से रिकार्ड वोटों से जीते, सभी प्रत्याशियों से आगे रहे". Bhaskar.com.
  5. "हरीश शाक्य बने भाजपा जिलाध्यक्ष Cheif". Amar Ujala. मूल से 7 जुलाई 2023 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 7 जुलाई 2023.
  6. "बिल्सी विधानसभा चुनावी नतीजे और वोट शेयर". oneindia.com (अंग्रेज़ी में). मूल से 7 जुलाई 2023 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 7 जुलाई 2023.
  7. "बिल्सी चुनाव 2022: बिल्सी विधानसभा लाईव नतीजे". News18 (अंग्रेज़ी में).