हर्माइनी ग्रेंजर

हैरी पॉटर श्रृंखला में एक काल्पनिक पात्र

हर्माइनी जीन ग्रेंजर (अंग्रेज़ी: Hermione Jean Granger) जे. के. रोलिंग द्वारा रचित हैरी पॉटर शृंखला में एक काल्पनिक चरित्र है। वह पहली बार उपन्यास हैरी पॉटर और पारस पत्थर (1997) में पहले साल की विद्यार्थी के रूप में, हॉगवर्ट्स एक्सप्रेस में बैठकर हॉगवर्ट्स जाते समय दिखलाई पड़ती है। आगे चलकर जब हैरी और रॉन उसे लड़कियों के रेस्टरूम में एक पहाड़ी ट्रोल से बचाते हैं, वह उनकी सबसे अच्छी दोस्त बन जाती है। वह शृंखला में अक्सर ही कठिन परिस्थितियों में अपनी चतुराई, हाज़िरजवाब स्मृति और विश्वकोशीय ज्ञान से उनकी मदद करती है। लेखिका रोलिंग का यह भी कहना था कि हर्माइनी उनके ख़ुद के बचपन को प्रदर्शित करती है, अर्थात एक ऐसी लड़की को चित्रित करती है, जो असुरक्षा और विफलता के भय की भावनाओं से भरी हुई है।[1]

हर्माइनी ग्रेंजर
हैरी पॉटर पात्र
हैरी पॉटर और मायापंछी का समूह में
हर्माइनी ग्रेंजर के रूप में एमा वॉटसन
प्रथम उपस्थितिहैरी पॉटर और पारस पत्थर
अंतिम उपस्थितिहैरी पॉटर और मौत के तोहफ़े
रचनाकारजे. के. रोलिंग
चित्रितएम्मा वाटसन
दलगरुड़द्वार

इस चरित्र को अद्भुत पॉपुलरिटी हासिल हुई। कहानी के फ़िल्म वाले संस्करणों में, 2001 में आई हैरी पॉटर और पारस पत्थर से लेकर 2011 में आई हैरी पॉटर और मौत के तोहफ़े – भाग २ तक इस चरित्र को एमा वॉटसन ने निभाया और द हॉलीवुड रिपोर्टर द्वारा 2016 में हॉलीवुड के पेशेवर लोगों के बीच कराए गए एक पोल सर्वे में इस चरित्र को सार्वकालिक बेस्ट कैरेक्टर के रूप में वोट किया गया।[2]

सन्दर्भ

  1. रोलिंग, जे. के. "Section:Extra Stuff — Hermione Granger" [अनुभाग:अतिरिक्त चीज़ें — हर्माइनी ग्रेंजर]. जे. के. रोलिंग आधिकारिक वेबसाइट. मूल से 16 सितम्बर 2008 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 19 सितम्बर 2008.
  2. टीएचआर स्टाफ़ (9 दिसम्बर 2016). "Hollywood's 50 Favorite Female Characters" [हॉलीवुड के 50 पसंदीदा नारी पात्र]. द हॉलीवुड रिपोर्टर. मूल से 1 दिसम्बर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 30 नवम्बर 2017.