हालीशहर (बांग्ला: হালিশহর; हालिशॉहॊर्) भारत के पश्चिम बंगाल राज्य के उत्तर चौबीस परगना जिला में अवस्थित एक नगर है, जो कि पश्चिम बंगाल पुलिस के बीजपुर थाने के अंतर्गत आता है। यह क्षेत्र कोलकाता के महानगरीय विस्तार का हिस्सा है, तथा कोलकाता महानगर विकास प्राधिकरण के अन्तर्गत आता है।

हालीशहर
नगर
हालीशहर स्टेशन
हालीशहर स्टेशन
हालीशहर is located in पश्चिम बंगाल
हालीशहर
हालीशहर
पश्चिम बंगाल में अवस्थिति
निर्देशांक: 22°55′11.8″N 88°26′11″E / 22.919944°N 88.43639°E / 22.919944; 88.43639निर्देशांक: 22°55′11.8″N 88°26′11″E / 22.919944°N 88.43639°E / 22.919944; 88.43639
देश भारत
राज्यपश्चिम बंगाल
ज़िलाउत्तर २४ परगना जिला
नाम स्रोतशहर के बड़ी हवेलियों के कारण
शासन
 • प्रणालीनगर पालिका
 • सभाहालीशहर नगर पालिका
क्षेत्र8.29 किमी2 (3.20 वर्गमील)
ऊँचाई15 मी (49 फीट)
जनसंख्या (2011)
 • कुल1,24,939
 • घनत्व15,000 किमी2 (39,000 वर्गमील)
भाषाएँ
 • औपचारिकबंगला
समय मण्डलभारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30)
पिनकोड743136'`
दूरभाष कोड+9133
वेबसाइटhalisaharmunicipality.org

स्थिति संपादित करें

हालीशहर उत्तर 24 परगना ज़िले में, हुगली नदी के किनारे, पश्चिम बंगाल के कल्याणी शहर से लगभग 3 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम की ओर, और कोलकाता के मध्य से करीब 60 किलोमीटर उत्तर की ओर अवस्थित है। यह हुगली नदी के किनारे बण्डेल शहर के दूसरे छोर पर स्थित है।[1] यह रेलमार्ग और सड़क मार्ग से आसपास के क्षेत्रों से व देश के अन्य हिस्सों से अच्छी तरह जुड़ा है। हालीशहर रेलवे स्टेशन, कोलकाता उपनगरीय रेल तंत्र का हिस्सा है। तथा कल्याणी एक्सप्रेसवे द्वारा यह कोलकाता से जुड़ा है। इसके अलावा, जुबली ब्रिज की मदद से तथा जल एवं वाहन की सुविधा से नदी के दूसरे छोर तक यातायात की जा सकती है।

भूगोल संपादित करें

हालीशहर का क्षेत्रफल 8.29 वर्ग किलोमीटर है। यह उत्तर २४ परगना ज़िले में हुगली नदी के किनारे, पश्चिम बंगाल के बण्डेल शहर के दूसरी ओर समुद्र तल से 15 मीटर ऊपर अवस्थित है। यहाँ के मौसम पर मॉनसून का काफी महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ता है।

जनसांख्यिकी संपादित करें

साल 2011 के जनगणना के अनुसार हालीशहर की कुल शहरी जनसंख्या 124939 है और आसपास के उपशहरी इलाका को मिला के कुल जनसंख्या 124939 हो जाती है। जनसंख्या के हिसाब से यह भारत का 380वाँ शहर है। जनगणना आँकड़ा के अनुसार इस शहर में लिंगानुपात 908 और साक्षरता दर 88.36% है।[2]

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. Halisahar, Kanchrapara, West Bengal-[1]
  2. "City Census 2011". census2011.co.in. मूल से 21 मार्च 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 नवंबर 2016.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें