हिंदुस्तान अर्ध्रा (Hindustan Ardhra) 1970 के दशक के अंत में एटीएस-1 अर्ध्रा के रूप में भारत के नागरिक उड्डयन विभाग द्वारा पायलट को प्रशिक्षण देने के लिए तैयार किया गया था। यह परंपरागत विन्यास और लकड़ी से निर्मित दो सीट वाला विमान था। भारतीय वायु सेना द्वारा हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स को 1980 के दशक के आरंभ में पचास विमानो का आदेश दिया था।

एटीएस-1 अर्ध्रा
ATS-1 Ardhra
प्रकार बिना इंजिन वाला प्रशिक्षण विमान
उत्पादक नागरिक उड्डयन मंत्रालय, भारत सरकार
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड
प्रथम उड़ान 5 मार्च 1979

डिज़ाइन संपादित करें

एटीएस-1 अर्ध्रा के चालक दल की क्षमता 2 है। इसकी लंबाई 8.61 मीटर है, 16.5 मीटर के पंख और 2.46 मीटर ऊँचाई है। सैलप्लेन में वार्टमैन एफएक्स-61-184 का एयरफोइल है। यह अधिकतम 508 किलोग्राम वजन के साथ उड़ने में सक्षम है और इसमें 328 किलोग्राम वजन का खाली भार होता है।

प्रदर्शन संपादित करें

इसके प्रदर्शन की ओर देखे तो, सैलप्लान की 61 किमी/घंटा की स्टाल गति है जिसके बाद यह अपनी गति 201 किमी/घंटा की अधिकतम गति तक बढ़ा सकता है। इसका अधिकतम ग्लाइड अनुपात 26 है और g सीमाएं +5.3 -2.65 है। विमान में सिंक की दर 0.78 मी/से है।

ऑपरेटर्स संपादित करें

  भारत

विशेष विवरण संपादित करें

जेन के ऑल वर्ल्ड एयरक्राफ्ट 1988-89[1] से डेटा

सामान्य विशेषतायें

  • क्रू (चालक दल): 2
  • लंबाई: 8.61 मी॰ (28 फीट 3 इंच)
  • पंख फैलाव: 16.5 मी॰ (54 फीट 2 इंच)
  • ऊंचाई: 2.464 मी॰ (8 फीट 1 इंच)
  • पंख क्षेत्र: 21.83 मी2 (235.0 वर्ग फुट)
  • आस्पेक्ट अनुपात: 12.5
  • एयरफोइल: एफएक्स-61-184
  • खाली वजन: 328 कि॰ग्राम (723 पौंड)
  • अधिकतम उड़ान वजन: 508 कि॰ग्राम (1,120 पौंड)

प्रदर्शन

  • स्टाल गति: 61 किमी/घंटा (38 मील/घंटा; 33 नॉट)
  • कभी नहीं गति से अधिक: 210 किमी/घंटा (130 मील/घंटा; 113 नॉट)
  • g सीमा: +5.3 -2.65
  • अधिकतम ग्लाइड अनुपात: 26
  • सिंक की दर: 0.78 मी/से (154 फुट/मिनट)
  • पंख लोडिंग: 17.32 कि॰ग्राम/मी2 (3.55 पौंड/वर्ग फुट)

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. John W.R. Taylor, संपा॰ (1988). Jane's All the World's Aircraft 1988-89. London: Jane's Information Group. पपृ॰ 628. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 0-7106-0867-5.