हिट: द फर्स्ट केस (2022 फ़िल्म)

हिट: द फर्स्ट केस 2022 की हिन्दी भाषा की एक्शन सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म है। इसे शैलेश कोलानू द्वारा निर्देशित किया गया है। यह इसी नाम की उनकी 2020 की तेलुगु फिल्म की रीमेक है।[4] फ़िल्म का निर्माण दिल राजू प्रोडक्शन और टी-सीरीज़ द्वारा किया गया है। इसमें राजकुमार राव और सानिया मल्होत्रा हैं।[5] इसे 15 जुलाई 2022 को जारी किया गया था।[6]

HIT: The First Case

फिल्म का पोस्टर
निर्देशक Sailesh Kolanu
पटकथा Sailesh Kolanu
कहानी Sailesh Kolanu
आधारित HIT: The First Case (Telugu)
द्वारा Sailesh Kolanu
निर्माता Bhushan Kumar
Krishan Kumar
Dil Raju
Kuldeep Rathore
अभिनेता Rajkummar Rao
Sanya Malhotra
छायाकार S. Manikandan
संपादक Garry BH
संगीतकार Songs:
Mithoon
Manan Bhardwaj
Background Score:
John Stewart Eduri
निर्माण
कंपनियां
वितरक PVR Pictures
प्रदर्शन तिथियाँ
  • 15 जुलाई 2022 (2022-07-15)
लम्बाई
133 minutes[1]
देश India
भाषा Hindi
लागत ₹30 crores[2]
कुल कारोबार अनुमानित ₹11.78 crores[3]

कहानी सारांश संपादित करें

विक्रम जयसिंह उर्फ विक्की (राजकुमार राव) एक पुलिसकर्मी है जो होमिसाइड इंटरवेंशन टीम, हिट में काम करता है। वह एक तेज तर्रार व्यक्ति है, जो छोटी से छोटी जानकारी हासिल करने की क्षमता के साथ महत्वपूर्ण मामलों को हल करता है। इस प्रकार वह अपने वरिष्ठ अजीत (दलीप ताहिल) का विश्वास अर्जित करता है। वह अपनी सहकर्मी और फोरेंसिक अधिकारी नेहा मेहता (सानिया मल्होत्रा) से प्यार करता है।

रोहित (अखिल अय्यर) विक्रम का करीबी दोस्त और उसका सहकर्मी है। विक्रम का एक अन्य अधिकारी अक्षय के साथ छतीस का आंकड़ा है। विक्रम कभी-कभी अपने पिछले अनुभव के कारण तनाव में रहता है। वह इसकी दवा खाने में यकीन नहीं करता क्योंकि उसका मानना है कि इससे उसकी क्षमताएं धीमी हो जाती हैं।

इस बीच, प्रीति नाम की एक लड़की हाईवे पर गाड़ी चला रही होती है और उसकी कार एक तरफ रुक जाती है। अधिकारी इब्राहिम शेख (मिलिंद गुनाजी) उसकी मदद करने के लिए रुकता है। वह अपने पिता को फोन करती है। जब उसके पिता उसे लेने आते हैं, तो देखते हैं कि वह गायब हो गई है। इब्राहिम कहता है कि वह एक नीली कार में बैठी थी और उसे लगा कि वह ही उसके पिता की कार है।

मुख्य कलाकार संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Hit - The First Case". British Board of Film Classification. मूल से 7 January 2024 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 16 July 2022.
  2. "Hit: The First Case Day 1 Collection: Rajkummar's film opens less than 'Badhaai Do', hints at 9th flop?". Asianet News. मूल से 17 July 2022 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 July 2022. Hit: The First Case', was made on a budget of around Rs 30 crore
  3. सन्दर्भ त्रुटि: <ref> का गलत प्रयोग; bo नाम के संदर्भ में जानकारी नहीं है।
  4. "Hit The First Case BO Report: दूसरे दिन राजकुमार राव की फिल्म ने पकड़ी रफ्तार, शनिवार को इतना रहा कलेक्शन". अमर उजाला. अभिगमन तिथि 28 जून 2023.
  5. "OTT पर देख सकेंगे राजकुमार राव की थ्रिलर-सस्पेंस 'हिट: द फर्स्ट केस', इस तारीख से होगी स्ट्रीम". एबीपी न्यूज़. 23 अगस्त 2022. अभिगमन तिथि 28 जून 2023.
  6. "Hit The First Case Box Office Collection Day 1: राजकुमार राव की 'हिट' ने की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, क्या होगी फ्लॉप?". आज तक. 16 जुलाई 2022. अभिगमन तिथि 28 जून 2023.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें