हुन सेन

कम्बोडिया के प्रधानमंत्री

हुन सेन (ख्मेर: ហ៊ុន សែន; जन्म 5 अगस्त 1952)[3] एक कम्बोडियाई राजनेता हैं, जो कि कम्बोडिया के प्रधानमंत्री तथा कम्बोडियाई पीपल्स पार्टी (सीपीपी) के अध्यक्ष हैं। वे १९८५ से कम्बोडिया के प्रधानमंत्री हैं, जिसके कारण वे विश्व के सबसे लम्बे कार्यकाल तक पद पर रहने वाले प्रधानमंत्री हैं, तथा सबसे लम्बे कार्यकाल तक पद पर रहने वाले सरकार प्रमुख में से हैं।[4] वे १९७९ से १९८६ तथा १९८७ से १९९० तक देश के विदेश मंत्री भी रहे हैं। उनकी पूरी सम्मानार्थ उपाधि सम्देच अक्का मोहा सेना पेदाई तेचो हुन सेन(ख्मेर: សម្តេចអគ្គមហាសេនាបតី តេជោ ហ៊ុន សែន; अर्थ "स्वामी प्रधानमंत्री, सर्वोच्च सैन्य कमांडर हुन सेन") है।[5] जन्म के समय उनका नाम हुन बुनल था, खमेर रूज से जुड़ने के दूसरे ही वर्ष उन्होंने अपना नाम बदल कर हुन सेन कर लिया।

सम्देच
हुन सेन
आरए, एनएम, एमपी
२०१६ में हुन सेन

कम्बोडिया के चौतीसवें प्रधानमंत्री
पदस्थ
कार्यालय ग्रहण 
30 नवम्बर 1998
राजा नोरदम सिहानुक
नोरदम सिहामोनी
पूर्वा धिकारी उंग होउत
(प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में)
पद बहाल
21 सितम्बर 1993 – 30 नवम्बर 1998
द्वितीय प्रधानमंत्री के रूप में
राजा नोरदम सिहानुक
प्रथम प्रधानमंत्री नोरदम रानारिद्ध
उंग होउत
पूर्वा धिकारी पद स्थापित
उत्तरा धिकारी पद समाप्त
पद बहाल
14 जनवरी 1985 – 2 जुलाई 1993
कार्यकारी: 31 दिसंबर 1984 – 14 जनवरी 1985
राष्ट्रपति हेंग समरीन
चेया सिम
पूर्वा धिकारी चान सी
उत्तरा धिकारी नोरदम रानारिद्ध
(प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में)

कम्बोडियाई पीपल्स पार्टी के अध्यक्ष
पदस्थ
कार्यालय ग्रहण 
20 जून 2015
सहायक सार खेंग
से छुम
पूर्वा धिकारी चेया सिम

विदेश मंत्री
पद बहाल
1987–1990
पूर्वा धिकारी कोंग क्रोम
उत्तरा धिकारी होर नाम्होंग
पद बहाल
7 जनवरी 1979 – दिसंबर 1986
प्रधानमंत्री पेन सोवन
चान सी
पूर्वा धिकारी इएंग सारी
उत्तरा धिकारी कोंग क्रोम

कांदल से सांसद
पदस्थ
कार्यालय ग्रहण 
25 नवम्बर 1998
पूर्वा धिकारी हेंग समरीन
बहुमत 422,253 (75.33%)

कम्पोंग चाम से
सांसद
पद बहाल
14 जून 1993 – 26 जुलाई 1998
उत्तरा धिकारी हेंग समरीन

जन्म 5 अगस्त 1952 (1952-08-05) (आयु 71)
कम्पोंग चाम, कम्बोडिया
जन्म का नाम हुन बुनल
राजनीतिक दल कम्बोडियाई पीपल्स पार्टी
जीवन संगी बुन रानी (m. 1976)
बच्चे कम्सोत (स्वर्गवासी)
हुन मानेट
माना
हुन मनिथ
हुन मानी
माली
मालिस (गोद ली हुई)
धर्म थेरवाद बौद्ध
पुरस्कार/सम्मान ग्रैंड ऑर्डर ऑफ़ नेशनल मेरिट, कन्फ्युशियस शान्ति पुरस्कार 2017
हस्ताक्षर
जालस्थल आधिकारिक जालस्थल
सैन्य सेवा
निष्ठा  कम्बोडिया
सेवा/शाखा link = खमेर रूज
link = कम्पुचियाई पीपल्स रिवोल्यूशनरी आर्मी
सेवा काल 1970–1999
पद पाँच-सितारा जनरल[1][2]
कमांड डेमोक्रेटिक कम्पुचिया – पूर्वी क्षेत्र
लड़ाइयां/युद्ध वियतनाम युद्ध
कम्बोडियाई गृह युद्ध

हुन सेन जनवरी १९८५ में पहली बार प्रधानमंत्री पद पर आसीन हुए, जब एक-दलीय राष्ट्रीय असेम्बली ने उन्हें चान सी का उत्तराधिकारी घोषित किया था। दिसंबर १९८४ में चान सी की मृत्यु के पश्चात उनके प्रधानमंत्री बनने का रास्ता साफ़ हो गया। उन्होंने यह पद १९९३ तक संयुक्त राष्ट्र समर्थित चुनाव होने तक संभाला, जिसमे किसी को बहुमत नहीं मिला। फुन्किन्पेक से आम सहमति के पश्चात सेन नोरदम रानारिद्ध के साथ द्वितीय प्रधानमंत्री बने और १९९७ के तख्तापलट तक इस पद पर रहे। १९९८ के चुनावों में उन्होंने अपनी पार्टी सीपीपी को विजय तो दिलाई मगर फुन्किन्पेक के साथ गठबंधन सरकार बनानी पड़ी। हुन सेन तबसे छह बार लगातार प्रधानमंत्री का कार्यकाल संभाल रहे हैं।[6] जून २०१५ में चेया सिम की मृत्यु के पश्चात वे सीपीपी के अध्यक्ष चुने गये।[7] २०१८ में वह बिना विपक्ष के हुए चुनाव में वे छठी बार प्रधानमंत्री चुने गये।[8]

प्रारम्भिक जीवन संपादित करें

सेन का जन्म कम्पोंग चाम में एक किसान परिवार में हुआ था। वह अपने पिता हुन नेआंग की कुल छः सन्तानों में तीसरे थे। उनके पिता कम्पोंग चाम की एक वाट में भिक्षु थे। बाद में उन्होंने देश को फ्रांसीसियों से आजादी दिलवाने हेतु वे स्वतंत्रता आन्दोलन में कूद पड़े तथा हुन सेन की माँ डी योन से १९४० के दशक में विवाह किया। हुन नेआंग के पैतृक पूर्वज चीनी-कम्बोडियाई मूल के बहुत अमीर तथा बड़े भूमिहार थे।[9][10] हुन नेआंग को भी अपनी पैतृक सम्पत्ति का काफी हिस्सा मिला और वे अपनी जिन्दगी काफी आराम से व्यतीत कर रहे थे, मगर अपहरण कांड के कारण उन्हें अपनी काफ़ी सम्पत्तियाँ बेचनी पड़ी।[11] सेन ने अपने परिवार को १३ वर्ष की ही अवस्था में नामपेन्ह स्थित मठ विद्यालय में दाखिला लेने हेतु छोड़ दिया था। जब लोन नोल ने १९७० में सिहानुक से रक्तविहीन तख्तापलट के माध्यम से सत्ता हथिया ली, तब वे खमेर रूज से जुड़ गये।[12] इसके दो वर्ष पश्चात ही उन्होंने अपना नाम बदल कर हुन सेन रख लिया।

व्यक्तिगत जीवन संपादित करें

उन्होंने हुन मानेट से विवाह किया है जिनसे उन्हें छः संतानें कम्सोत (स्वर्गवासी), हुन मानेट, माना, हुन मनिथ, हुन मानी, माली तथा मालिस (गोद ली हुई) हैं। हुन मानेट ब्रिस्टल विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में पीएचडी हैं। सेन के कार्यकाल के दौरान उनके सभी पुत्रों ने बड़ी भूमिका निभायी है।[13] उनके बड़े भाई हुन नेंग कम्पोंग चाम के राज्यपाल रह चुके हैं तथा वर्तमान में सांसद हैं।

हालाँकि हुन सेन का आधिकारिक जन्मदिन ४ अप्रैल १९५१ है, मगर वास्तविक ५ अप्रैल १९५२ है।[3] अपनी मातृभाषा ख्मेर के अतिरिक्त वे वियतनामी भाषा भी धाराप्रवाह बोल सकते हैं।[14][15] हुन सेन थोड़ी बहुत अंग्रेजी भी बोल सकते हैं मगर सामान्यतः वे अंग्रेजी मीडिया के सामने ख्मेर बोलते हैं जो इंटरप्रेटर के माध्यम से अनुवादित होता है।[16]

बचपन में मुर्गा चुराने के फलस्वरूप मुर्गे ने उनकी आँख में चोच घुसा दी, इस कारण उनकी एक आँख नहीं है। [17]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "संग्रहीत प्रति". मूल से 14 अगस्त 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 16 सितंबर 2018.
  2. "संग्रहीत प्रति". मूल से 8 मार्च 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 16 सितंबर 2018.
  3. "Samdech Hun Sen". cnv.org.kh. मूल से 21 अक्तूबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 मार्च 2014. Born on August 5, 1952 (officially on April 4th, 1951) in Peam Koh Sna Commune, Stoeung Trang District of Kampong Cham Province, upon completion of his local primary schooling, in 1965 Hun Sen came to Phnom Penh to continue his secondary education in the Lycée Indra Devi.
  4. "Cambodia's prime minister has wrecked a 25-year push for democracy". द इकनाॅमिस्ट. 12 अक्टूबर 2017. मूल से 14 अक्तूबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 16 सितंबर 2018.
  5. "Welcome, Lord Prime Minister: Cambodian media told to use leader's full royal title". द गार्डियन. 12 मई 2016. मूल से 1 अक्तूबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 26 सितम्बर 2016.
  6. "CPP Wins, but Suffers Loss in Parliamentary Majority". द कम्बोडिया डेली. 29 जुलाई 2013. मूल से 20 दिसंबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 दिसंबर 2016.
  7. "Hun Sen Elected President of Ruling Cambodian People's Party". रेडियो फ्री एशिया. 22 जून 2015. मूल से 15 जून 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 दिसंबर 2016.
  8. "कंबोडिया में मुख्य विपक्षी दल के बिना चुनाव संपन्न, पीएम सेन का जीतना तय". दैनिक जागरण. 30 जुलाई 2018. मूल से 16 सितंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 16 सितम्बर 2018.
  9. फ़ॉरेस्ट (2008), पृ॰ 178 "Sino-khmer originaire du district de Krauch Chmar 140, Hun Sèn descend par ses grands-parents paternels d'une famille de propriétaires terriens qui paraît correspondre au stéréotype du Chinois - téochiew ? - implanté en zone rurale, c'est-à-dire aisée mais sans pouvoir administratif. Par sa mère, il descendrait inversement d'une tête de réseau....."
  10. टाइम, संस्करण 136 (1990), p. 329 Beijing has not softened its hostility toward Hun Sen, but there are subtle signs that China may yet shift its position. Some officials now mention that Hun Sen's grandfather was Chinese, seeming to hint at the possibility of a new....
  11. हरीश सी॰ मेहता (1999), पृ॰ 15-6
  12. हरीश सी॰ मेहता (1999), पृ॰ 11, 21
  13. "Not quite the usual walkover". द इकनॉमिस्ट. मूल से 13 जनवरी 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 16 सितंबर 2018.
  14. कुच नारा (26 मई 2014). "Hun Sen Warns Of Doomsday Scenario if CPP Defeated". द कम्बोडिया डेली. मूल से 6 जनवरी 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 जनवरी 2015.
  15. न्गोक हा (27 December 2013). "Thủ tướng Hun Sen nói tiếng Việt để chia sẻ hồi ức". वियतनाम टेलीवीजन. मूल से 6 जुलाई 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 January 2015.
  16. हरीश सी॰ मेहता (1999), p. 15, 301
  17. Premier fed up with insensitive remarks about eye Archived 2018-08-19 at the वेबैक मशीन, by Vong Sokheng, in the Phnom Penh Post; प्रकाशित दिसंबर 23, 2015; अभिगमन सितम्बर 30, 2017

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें