हेमंत कुमार तांतिया एक भारतीय कलाकार हैं, जो देशभक्ति और सामाजिक विषयों पर आधारित गीत बनाते हैं। केन्द्रीय जी.एस.टी विभाग में संयुक्त कमिश्नर [1] के पद में कार्यरत डॉ. तांतिया एक गायक, संगीतकार, गीतकार और लेखक हैं।

हेमंत कुमार तांतिया
विधायेंफ़िल्मी संगीत
सक्रियता वर्ष२०१५ से अब तक

प्रारम्भिक जीवन

संपादित करें

हेमंत कुमार तांतिया का जन्म झारखंड राज्य के राँची नगर में हुआ था। उनके पिता का नाम जुगल किशोर तांतिया था माता का नाम गिरिजा देवी है। हेमंत ने पनी बिजनेस मैनेजमेंट में पी.एच.डी की डिग्री , डी. वाय पाटिल विश्वविद्यालय, नवी मुम्बई से प्राप्त की।

तांतिया ने विभिन्न विषयों पर कई गीत लिखे हैं, जिनमें देशभक्ति, प्रेम, भक्ति और सामाजिक मुद्दे शामिल हैं। उनके गीत प्रेरणादायक होते हैं और उनमें लोकगीतों और भक्ति गीतों का प्रभाव देखा जा सकता है। वे अपनी मधुर आवाज और भावपूर्ण गायन के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कई एल्बम और गीत रिकॉर्ड किए हैं। उनके कुछ लोकप्रिय गीतों में "भारत माँ के संतान हम", "तिरंगा", "झारखंड गीत गाथा", "चल भाग कोरोना", "मदहोशी", "लॉकडाउन एक इम्तेहान", "लव यू मॉनसून", और "राम जय जय सियाराम" शामिल हैं।

डिस्कोग्राफ़ी

संपादित करें
  • भारत माँ के संतान हम
  • तिरंगा
  • झारखंड गीत गाथा
  • चल भाग कोरोना
  • मदहोशी
  • लॉकडाउन एक इम्तेहान
  • लव यू मॉनसून
  • राम जय जय सियाराम
  1. https://punecgstcus.gov.in/pages/display/41-PUNE-II-FORMATIONS