हेलन थॉमस (अगस्त 4, 1920 – जुलाई 20, 2013) एक अमेरिकी लेखिका, पत्रकार, अग्रणी महिला रिपोर्टर और व्हाइट हाउस प्रेस कोर की पहली महिला सदस्य थी। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति ड्वाइट आइज़नहावर से लेकर बराक ओबामा तक देश के विभिन्न राष्ट्रपतियों से संबंघित खबरों की दशकों तक कवरेज किया।[1] इज़राइल-फलस्तीन संघर्ष के संबंध में उन्होंने विवादास्पद टिप्पणी की थी जिसके परिणामस्वरूप उन्हें जून 7, 2010 को पत्रकारिता छोड़नी पड़ी।[1] थॉमस ने यूनाइटेड प्रेस और उसके बाद यूनाइटेड प्रेस इंटरनेशनल में 57 वर्षों तक काम किया। उन्होंने पहले एक संवाददाता के रूप में और बाद में व्हाइट हाउस के ब्यूरो मैनेजर के रूप में कार्य किया। वो व्हाइट हाउस कोरेसपोंडेंड ऐसोसिएशन की पहली महिला अध्यक्ष बनीं और उन्हें नेशनल प्रेस क्लब की पहली महिला अधिकारी और गिरीडिरोन क्लब की पहली महिला सदस्य भी बनी।[2] जुलाई 20, 2013 को 92 वर्ष की आयु में हेलन थॉमस का निधन हो गया।[3]

हेलन थॉमस

फरवरी 2009 में हेलन थॉमस
जन्म 04 अगस्त 1920
विनचेस्टर, केंटकी
मौत जुलाई 20, 2013(2013-07-20) (उम्र 92)
वॉशिंगटन डी॰ सी॰
नागरिकता  संयुक्त राज्य अमेरिका
शिक्षा की जगह वेन विश्वविद्यालय (स्नातक, 1942)
पेशा लेखक, पत्रकार, स्तंभकार
कार्यकाल 1943–2013
धर्म यूनानी ऑर्थोडॉक्स
जीवनसाथी डगलस बी कॉर्नेल
(m.1971–1982)
उल्लेखनीय कार्य {{{notable_works}}}

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "इतिहास रचने वाली पत्रकार हेलन का निधन". राजस्थान पत्रिका. जुलाई 22, 2013. अभिगमन तिथि जुलाई 22, 2013.[मृत कड़ियाँ]
  2. "दिग्गज अमेरिकी महिला पत्रकार हेलन का निधन". लाइव हिन्दुस्तान. जुलाई 21, 2013. मूल से 23 जुलाई 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि जुलाई 22, 2013.
  3. "Longtime White House reporter Helen Thomas dies" (अंग्रेज़ी में). डीएन ए. जुलाई 21, 2013. मूल से 23 जुलाई 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि जुलाई 22, 2013.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें