कैंडलस्टिक पैटर्न की खोज एक जापानी व्यापारी द्वारा की गयी थी | इसलिए इस कैंडल को जापानी कैंडल भी कहा जाता है | इनके आकार के आधार पर इन्हें कई वर्गो में विभाजित किया गया है | हैमर पैटर्न भी एक प्रकार का कैंडलस्टिक पैटर्न है जो डाउन ट्रेंड को अपट्रेंड में बदलने का कार्य करता है | जब किसी कैंडल में निचे की शैडो, उसके बॉडी से दुगने से अधिक हो तथा अपर शैडो बहुत छोटी हो या न हो तब इस प्रकार के कैंडल को हैमर कैंडल के नाम से जाना जाता है | इस कैंडल में रंग का कोई विशेष महत्व नहीं होता है | यह कैंडल लाल या हर हो सकता है | लेकिन यदि इस कैंडल का रंग हरा हो तो पैटर्न अधिक प्रभावशाली होता है | इस कैंडल का निर्माण तब होता है जब बाज़ार में बड़ी बिकवाली के बाद बुल्स हावी होकर बड़ी खरीदारी कर लेते है | यह कैंडल बुल्स तथा बियर्स के मध्य ऐसे युद्ध को दर्शाता है जिसमें बुल्स विजय हासिल करते है | यह एकल कैंडलस्टिक पैटर्न का एक प्रकार है |

हैमर कैंडलस्टिक पैटर्न(Hammer Candlestick Pattern)
हैमर कैंडलस्टिक पैटर्न(Hammer Candlestick Pattern)


जब यह हैमर कैंडल किसी डाउन ट्रेंड के बॉटम पर बनता है तब इस पैटर्न को हैमर कैंडलस्टिक पैटर्न[1] कहा जाता है | इस कैंडल के निर्माण के बाद डाउन ट्रेंड के अंत तथा अपट्रेंड की शुरुआत का संकेत मिलता है | एक ट्रेडर इन्ही संकेत का लाभ उठा कर ट्रेड करता है तथा मुनाफा कमाता है |

सामान्यतः इस पैटर्न का निर्माण शेयर के सपोर्ट के लेवल पर होता है | जब कंपनी का शेयर अपने सपोर्ट के लेवल के आस-पास पहुचता है तब बुल्स शेयर में खरीदारी करने लगते है इस कारण से इस पैटर्न का निर्माण हो जाता है |

हैमर कैंडलस्टिक पैटर्न के कन्फर्म हो जाने के बाद ट्रेडर खरीदारी में ट्रेड लेते है तथा अपना स्टॉप लॉस हैमर कैंडल के low पर लगाते है |

सन्दर्भ संपादित करें

  1. Finoहिंदी (12/09/2023). "हैमर कैंडलस्टिक पैटर्न(Hammer Candlestick Pattern) का सफल प्रयोग कैसे करें?". Finoहिंदी. |date= में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)