होलीडे
होलीडे - ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी (हिन्दी अनुवाद: अवकाश - एक सैनिक कभी छुट्टी में नहीं रहता) एक भारतीय हिन्दी फ़िल्म है।[3] इस फ़िल्म का निर्देशन ए॰ आर॰ मुरुगड़ोस्स ने और निर्माण विपुल शाह ने किया है। इसमें मुख्य किरदार में अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा हैं तथा गोविंदा की भी विशेष उपस्थिति है। यह इन्ही निर्देशक की 2012 में तमिल भाषा में बनी ठुप्पक्की नामक फ़िल्म का ही पुनः निर्माण है। यह फ़िल्म 6 जून 2014 में सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुआ।
होलीडे | |
---|---|
निर्देशक | ए॰ आर॰ मुरुगड़ोस्स |
लेखक | ए॰ आर॰ मुरुगड़ोस्स |
निर्माता |
अरुणा भाटिया ट्विंकिल खन्ना विपुल अमृतलाल शाह |
अभिनेता |
अक्षय कुमार सोनाक्षी सिन्हा गोविंदा सुमीत राघवन |
छायाकार | नटराजन सुब्रमणियम |
संपादक | अमिताभ शुक्ल |
प्रदर्शन तिथियाँ |
|
लम्बाई |
170 मिनट |
देश | भारत |
भाषा | हिन्दी |
लागत | ₹50.00 करोड़ (US$7.3 मिलियन)[1] |
कुल कारोबार | ₹176 करोड़ (US$25.7 मिलियन)[2] |
कलाकार
संपादित करें- अक्षय कुमार - विराट
- सोनाक्षी सिन्हा - साईबा थापर
- सुमीत राघवन
- फ्रेड्डी दारुवाला
- गोविंदा - प्रताप (विशेष उपस्थिती)
- ज़ाकिर हुसैन
- गिरीश सहदेव
- दीपेन्द्र शर्मा
- मरूफ़ रज़ा
- चेरी मर्दिया
निर्माण
संपादित करेंफ़िल्म का निर्माण 2013 में पिस्टल नामक शीर्षक के साथ शुरू हुआ था। इसके गाने का निर्माण प्रीतम चक्रवर्ती ने किया है। इस फ़िल्म के निर्माण के लिए लगभग ₹30 करोड़ रुपए का उपयोग किया गया था। इस किरदार के लिए उन्हें एक सैनिक के रूप में दिखाई देना था तथा अपने वास्तविक उम्र से 12 वर्ष कम दिखना था। इस कारण उन्होंने अपना काफी वजन कम कर लिया।
फ़िल्म वास्तविक रूप में मई 2014 के शुरू में प्रदर्शित होने वाला था। यह फ़िल्म एक्सन जेक्सन साथ साथ ही प्रदर्शित होने वाली थी। लेकिन एक्सन जेक्सन की फ़िल्म 5 दिसम्बर 2014 को प्रदर्शित हुई और यह फ़िल्म 6 जून 2014 को ही हो चुकी थी।
सन्दर्भ
संपादित करें- ↑ Box office / business for Holiday (2014) Archived 2016-03-20 at the वेबैक मशीन. IMDb
- ↑ "संग्रहीत प्रति". Archived from the original on 4 अगस्त 2015. Retrieved 13 दिसंबर 2015.
{{cite web}}
: Check date values in:|access-date=
(help) - ↑ "रिव्यू : 'होलीडे' में अक्षय कुमार का बेहतरीन अभिनय". एनडीटीवी. 6 जून 2015. Archived from the original on 22 दिसंबर 2015. Retrieved 13 दिसंबर 2015.
{{cite news}}
: Check date values in:|accessdate=
and|archive-date=
(help); Italic or bold markup not allowed in:|publisher=
(help)