<< मार्च >>
सो मं बु गु शु
१० ११ १२ १३ १४ १५ १६
१७ १८ १९ २० २१ २२ २३
२४ २५ २६ २७ २८ २९ ३०
३१
2024

1 मार्च ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 60वॉ (लीप वर्ष में 61 वॉ) दिन है। साल में अभी और 305 दिन बाकी है।

प्रमुख घटनाएँ संपादित करें

  • 1919- जापानी साम्राज्यवाद के खिलाफ कोरिया में मार्च के आंदोलन की शुरुआत।
  • 1923- ग्रीक ने ग्रेगोरीयन कैलेंडर अपनाया।
  • 1947- अंतर्राष्ट्रीय निगराणी कोष ने कार्य आरंभ किया।
  • 2010-
    • भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सऊदी अरब यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच प्रत्यर्पण संधि समेत व्यापार, विज्ञान-तकनीक, संस्कृति आदि क्षेत्रों में दस समझौतों पर हस्ताक्षर हुए।
    • हॉकी विश्व कप के पहले मैच में भारत ने पाकिस्तान को 4-1 से हराया। इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 3-2 से हराया।


    • फ्रांस और स्पेन के पश्चिमी तट पर आये जिनथिया नामक तूफान से पश्चिमी यूरोप में तेज हवाओं और भारी बारिश के कारण 22 लोगों की मौत हो गई।

2018 - भारत की विनेश फोगाट ने किर्गिस्‍तान के बिश्‍केक में एशियाई कुश्‍ती चैम्पियनशिप के 50 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीत लिया।

- महिला और बाल विकास मंत्रालय ने शहरी महिलाओं की सुरक्षा के लिये आठ प्रमुख शहरों में निर्भया कोष के तहत 29 अरब रुपये से अधिक की राशि मंज़ूर की।

- केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गिरफ्तारी के डर से विदेश भागने वाले आर्थिक अपराधियों से निपटने के लिए भगोड़ा आर्थिक अपराधी विधेयक-2018 को मंजूरी दे दी।

- बिहार में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी सहित चार पार्षद जनता दल यूनाइटेड में शामिल हो गये।

- प्रवर्तन निदेशालय ने पंजाब नेशनल बैंक घोटाले में गीतांजलि जेम्‍स और उसके प्रमोटर मेहुल चोकसी की एक हजार दो सौ करोड़ रूपये की 42 सम्‍पत्तियां जब्‍त की।

जन्म संपादित करें

निधन संपादित करें

बाहरी कडियाँ संपादित करें