८ अप्रैल
दिनांक
<< | अप्रैल | >> | ||||
र | सो | मं | बु | गु | शु | श |
१ | ||||||
२ | ३ | ४ | ५ | ६ | ७ | ८ |
९ | १० | ११ | १२ | १३ | १४ | १५ |
१६ | १७ | १८ | १९ | २० | २१ | २२ |
२३ | २४ | २५ | २६ | २७ | २८ | २९ |
३० | ||||||
2023 |
8 अप्रैल ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 98वां (लीप वर्ष में 99वां) दिन है। साल में अभी 267 दिन और बाकी है।
प्रमुख घटनाएँ संपादित करें
- १८०१- रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट में हुई हिंसा में १२८ यहूदियों की मौत।
- १८३१- प्रसिद्ध समाज सुधारक राजा राम मोहन राय इग्लैंड पहुंचे।
- १८५७- प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम (१८५७) के अग्रदूत मंगल पांडे को फांसी दे दी गई।
- १८९४- प्रसिद्ध बंगला कवि और वंदे मातरम के रचयिता बंकिम चन्द्र चटर्जी का कलकत्ता अब 'कोलकाता' में निधन।
- १९१२- नील नदी में जहाजों के आपसी भिड़ंत के बाद इसमें सवार २०० से अधिक लोगों की डूबकर मौत।
- १९२९- भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त ने दिल्ली के सेंट्रल असेंबली हॉल में बम फेंका और अपनी गिरफ्तारी दी।
- १९५०- भारत और पाकिस्तान के बीच लियाकत-नेहरु संधि पर हस्ताक्षर हुआ।
- १९६१- ब्रिटिश जहाज दारा के फारस की खाड़ी में गिरने से २३६ लोगों की मौत।
- १९६५- भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा युद्ध शुरू, इसे कश्मीर के दूसरे युद्ध के नाम से भी जाना जाता है।
- १९८८- जनरल वेंग शंग कुन चीन के राष्ट्रपति चुने गए।
- २०००- गुटनिरपेक्ष देशों के विदेशमंत्रियों का १३वाँ सम्मेलन कोलंबिया के कार्टिजेना शहर में आरंभ हुआ।
- २००१- बाँग्ला देश में हिंदुओं की संपत्ति लौटाने के लिए विधेयक पारित हुआ।
- २००३- अमेरिकी सेना ने बगदाद में बंकर भेदी बम बरसाए जिसमें अनेक नागरिकों की मृत्यु हो गई किंतु सद्दाम हुसैन का पता नहीं चला।
- २००६- ल्योकशेंको ने तीसरी बार बेलारूस के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
- २००८-
- आंध्रप्रदेश और कर्नाटक की सरकारों ने सिक्खों को अपने राज्य में अल्पसंख्यक घोषित किया।
- ईरान ने अपने यूरेनियम संयंत्र में ६ हजार नए सेंट्रीप्यूज लगाना शुरु किया।
- पाकिस्तान के नाभिकिय संयंत्र में गैस स्राव होने से दो लोगों की मृत्यु हो गई।
- २०१३- सूडान के दारफुर में जनजातीय हिंसा में १६३ लोगों की मौत और ५० हजार लोग विस्थापित।