इक्वाडोर में 16 अप्रैल 2016 को 7.8 तीव्रता का भूकम्प आया था। इस भूकंप का केन्द्र मुईस्न शहर से 27 किलोमीटर की दूरी पर था। इस केन्द्र से सैकड़ों किलोमीटर दूर भी इसके प्रभाव से कई इमारतें टूट गयीं। अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार इसमें 525 लोगों की मौत हो गई और 4,027 से अधिक लोग घायल हो गए। मांटा, पोर्तोविजो और गुआक्विल में सबसे ज्यादा मौतें हुई। इस भूकंप के कारण राष्ट्रपति ने 6 राज्यों में आपातकाल घोषित कर दिया। इसमें बचाव हेतु 13,500 सेना और पुलिस कर्मी यहाँ पहुँच गए।

इक्वाडोर भूकंप 2016

इस घटना से प्रभावित स्थान
2016 ईक्वाडोर भूकंप is located in ईक्वाडोर
2016 ईक्वाडोर भूकंप
मुइस्ने
मुइस्ने
क्यूटो
क्यूटो
गुयाक्विल
गुयाक्विल
तारीख अप्रैल 16, 2016 (2016-04-16)
शुरु होने का समय 18:58:37 इक्वाडोर समय (05:28:37 आईएसटी)[1]
परिमाण 7.8 तीव्रता[2]
गहराई 19.2 कि॰मी॰ (63,000 फीट)
अधिकेन्द्र स्थान 0°22′16″N 79°56′24″W / 0.371°N 79.940°W / 0.371; -79.940[1]
प्रकार धक्का[1]
प्रभावित देश या इलाके इक्वाडोर
पहले के झटके 4.8 तीव्रता
बाद के झटके 5.6 तीव्रता
हताहत 525 मौत, 1,700 लापता और 4,027 के आसपास घायल[3][4][5]

क्षति संपादित करें

 
भूकंप के कारण एक टूटा हुआ पूल।

इस भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी भी जारी की गई है। यह इक्वाडोर में 1979 से अबतक आए भूकंपों में सबसे बड़ा है। इक्वाडोर के मौसम विभाग के अनुसार 7.8 तीव्रता का यह भूकंप यहाँ 29 वर्षों में पहली बार आया है।[6] इससे पहले वर्ष 1987 में आए भूकंप के कारण यहाँ एक हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।[7][8] इस भीषण भूकंप से कई इमारतें ध्वस्त हो गईं। कई गाँव तबाह हो गए। भूकंप से 1.60 करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं। क्विटो और मांटा शहर में बिजली व फोन सेवा भी बंद हो गई।[9]

प्रशांत सुनामी चेतावनी केन्द्र ने स्थानीय तटों के लिए सुनामी की चेतावनी भी जारी किया और कहा कि भूकंप के प्रारंभिक पैमानों के आधार पर भूकंप के केन्द्र से 300 किलोमीटर के दायरे के अंदर पड़ने वाले तटों पर सुनामी की खतरनाक लहरें उठ सकती हैं।[10][11]

बचाव कार्य संपादित करें

भूकंप के बाद बचाव कार्य शुरू किया गया।[12] राष्ट्रपति राफेल कोरेया ने कहा कि बचावकर्मी मलबे में दबे जीवित बचे लोगों तक पहुंचने की कोशिश में जुटे हैं। साथ ही कोरेया ने राष्ट्रीय आपदा की घोषणा भी की।[13] इक्वाडोर में व्यवस्था बनाए रखने के लिए 13 हजार 500 सुरक्षाबलों के अलावा रेड क्रॉस के 800 स्वयंसेवकों को भी तैनात किया गया है।[14]

इक्वाडोर में भूस्खलन की वजह से राहत अभियान के लिए सैनिकों को ले जाने के लिए उपयोग में लाए जा रहे हेलीकॉप्टर और बस सेवाएँ प्रभावित हुई हैं।[15] कुछ क्षेत्रों में स्थानीय लोग अपने हाथों से मिट्टी खोदकर पीड़ितों को बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं।[16]

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "USGS Earthquake Report". मूल से 18 अप्रैल 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 अप्रैल 2016.
  2. इंडिया संवाद. "इक्वाडोर में 7.8 तीव्रता का भूकम्प". मूल से 20 अप्रैल 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 अप्रैल 2016.
  3. "Second quake strikes off coast of Ecuador" [दूसरे भूकंप से इक्वाडोर के तट में तबाही] (अंग्रेज़ी में). आरटीई. 20 अप्रैल 2016. मूल से 21 अप्रैल 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 अप्रैल 2016. Italic or bold markup not allowed in: |publisher= (मदद)
  4. "इक्वाडोर में भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 413 मरे, आपरेशन जारी". संजीवनी टुडे. 19 अप्रैल 2016. मूल से 20 अप्रैल 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 19 अप्रैल 2016.
  5. "इक्वाडोर में भूकंप से मची तबाही, अब तक 272 की मौत; 2527 घायल". दैनिक जागरण. 18 अप्रैल 2016. मूल से 19 अप्रैल 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 अप्रैल 2016.
  6. "इक्वाडोर में 7.8 तीव्रता का भूकंप, 77 लोगों की मौत- कई लापता". दैनिक भास्कर. 17 अप्रैल 2016. मूल से 18 अप्रैल 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 अप्रैल 2016.
  7. "इक्वाडोर में जोरदार भूकंप ने ली 233 लोगों की जान, मलबे में दबे लोगों की तलाश जारी". एनडीटीवी इंडिया. 17 अप्रैल 2016. मूल से 19 अप्रैल 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 अप्रैल 2016.
  8. "इक्वाडोर में भीषण भूकंप, 246 की मौत". 18 अप्रैल 2016. मूल से 12 जुलाई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 अप्रैल 2016.
  9. "इक्वाडोर में भूकंप के बाद तबाही का मंजर, अब तक 272 की मौत". नई दुनिया. 17 अप्रैल 2016. मूल से 19 अप्रैल 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 अप्रैल 2016.
  10. "इक्वाडोर में भीषण भूकंप से अब तक 77 की मौत, 588 से ज्यादा लोग घायल, सुनामी की चेतावनी". ज़ी न्यूज़. 17 अप्रैल 2016. मूल से 20 अप्रैल 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 अप्रैल 2016. Italic or bold markup not allowed in: |publisher= (मदद)
  11. "इक्वाडोर में भूकंप से तबाही,233 लोगों की मौत, सुनामी की चेतावनी". देश बन्धु. 18 अप्रैल 2016. मूल से 12 जुलाई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 अप्रैल 2016.
  12. "इक्वाडोर में भूकंप में 246 लोगों की मौत, बचाव अभियान जारी". ईनाडु इंडिया. 18 अप्रैल 2016. मूल से 21 अप्रैल 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 अप्रैल 2016. Italic or bold markup not allowed in: |publisher= (मदद)
  13. "इक्वाडोर में भूकंप ने ली 233 लोगों की जान, आपातसेवा कर्मी बचाव में जुटे". आईबीएन लाइव. 18 अप्रैल 2016. मूल से 28 अप्रैल 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 अप्रैल 2016. Italic or bold markup not allowed in: |publisher= (मदद)
  14. "इक्वाडोर: भूकंप के अब तक 272 की मौत, 2068 लोग घायल". पत्रिका. 18 अप्रैल 2016. मूल से 19 अप्रैल 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 अप्रैल 2016.
  15. "कांपा इक्वाडोर, 77 की मौत". दिव्य हिमाचल. 18 अप्रैल 2016. अभिगमन तिथि 18 अप्रैल 2016.[मृत कड़ियाँ]
  16. "इक्वाडोर भूकंप में मृतकों की संख्या बढ़कर 246 हुई". करंट क्राइम. 18 अप्रैल 2016. मूल से 19 अप्रैल 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 अप्रैल 2016. Italic or bold markup not allowed in: |publisher= (मदद)

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें