मोरमा, भारत के बिहार राज्य का एक बड़ा गांव है। यह लखीसराय जिला में लखीसराय प्रखण्ड के अन्तर्गत आता है। यह लखीसराय के प्रमुख पंचायतों में से एक है। इस पंचायत में 7 गांव है। यह लखीसराय जिला के पश्चिम दिशा में 8 किलोमीटर दूर स्थित है। यहां आने का निकटतम रेलवे स्टेशन लखीसराय जंक्शन और करौता-पतनेर स्टेशन है।

मोरमा एक कृषि प्रधान गाँव है। यहाँ के ज्यादातर लोग खेती और पशुपालन पर ही निर्भर हैं। गांव के लोग लगभग 3000 बीघा के आसपास जमीन पर खेती करते हैं।यहां दूध का उत्पादन भी अच्छा हो जाता है। यहां की जनसंख्या लगभग 6000 के आसपास है। इस गांव में दो विद्यालय, चार मंदिर और कई आकर्षक तालाब हैं।