खेसारी लाल यादव

भारतीय अभिनेता एवं गायक

शत्रुघ्न कुमार यादव (जन्म 15 मार्च 1986), जिन्हें पेशेवर रूप से खेसारी लाल यादव के नाम से जाना जाता है, यह भोजपुरी में सिंगर हैं। एक भारतीय अभिनेता , गायक, नर्तक और मॉडल हैं जो मुख्य रूप से भोजपुरी सिनेमा में काम कर रहे हैं।[3] इनको पहली सफलता अपने भोजपुरी एल्बम माल भेटाई मेला से मिली। २०१२ में आई अपनी पहली फिल्म साजन चले ससुराल से वो भोजपुरी फिल्म जगत के सितारे बन गए। वे अपनी गायकी भोजपुरी भाषा का उपयोग करते हैं।[1]

खेसारी लाल यादव

खेसारी लाल यादव पटना में मंचन प्रस्तुति करते हुए
जन्म शत्रुघ्न कुमार यादव
15 मार्च 1986 (1986-03-15) (आयु 38)[1][2]
छपरा जिला, बिहार
राष्ट्रीयता भारतीय
पेशा अभिनेता, संगीतकार, गायक, नर्तक
कार्यकाल 2007–वर्तमान
प्रसिद्धि का कारण अभिनय
जीवनसाथी चंदा देवी (शादी 2006)
बच्चे 2
उल्लेखनीय कार्य {{{notable_works}}}

जीवन यात्रा संपादित करें

खेसारी लाल प्रारंभ से ही लोक गायक के साथ-साथ एक अच्छे नृतक भी रहे हैं । शुरुआत में उन्हें भोजपुरी गायक बनने के लिए बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इस कार्य के लिये पैसो का होना बहुत जरुरी था। पैसों को इकट्ठा करने के लिए उन्हें लिट्टी चोखा बेचना पड़ा । [4] कुछ सालों बाद उन्होंने भोजपुरी एल्बम में गाना शुरू किया। जिससे उन्हें उत्तर प्रदेश, बिहार व झारखण्ड और जहाँ भोजपुरी बोली जाती है, वहाँ उनके गीतों को बेशुमार प्यार मिला। उन्होंने सैकड़ों भोजपुरी हिट गीत गाए पियवा गए रे हमर सऊदी रे भौजी, सैयां अरब गइले न और सैयां आइबा की न आइबा उनके प्रसिद्ध एल्बम गीत है।उनके भोजपुरी गाने के दीवाने आज पूरी दुनिया के कई जगहों पर है जहां लोग भोजपुरी गाना सुनना पसंद करते हैं और यूट्यूब जैसी प्लैटफॉर्म पर मिलियन में देखा जाता है।[5]

फिल्मी सफर संपादित करें

२०१२ में रिलीज़ हुई उनकी फिल्म 'साजन चले ससुराल' ने उन्हें रातों रात भोजपुरी फिल्मों का सुपर स्टार बना दिया इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने दिनेश लाल यादव जैसे कई बड़े अभिनेताओं के साथ काम भी किया है। संत कबीर नगर के जखिनियाँ, मेंहदूपार गांव में उनके इस कठिन मेहनत की सरहना हुई व उनकी फिल्म "साजन चले ससुराल" बहुत ही हिट रही। वहीं से उनकी कामयाबी ने सोर मचा दिया और पूरे गाँव के लोगों ने उनके फिल्म को माँ लेहडा़ वाली से हिट होने की कामना किए। २०१२ में रिलीज़ हुई उनकी फिल्म 'साजन चले ससुराल' ने उन्हें रातों रात भोजपुरी फिल्मों का सुपर स्टार बना दिया। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

संगीत व्यवसाय संपादित करें

अपने शुरुआती दिनों में वह रामायण और महाभारत में गाते थे। उनका पहला एल्बम 2008 में जारी किया गया था। कुछ शुरुआती प्रसिद्ध गाने सईयां अरब गईले ना, पियावा रहे सऊदी रे भाऊजी, माल मेला में भेटाई है। 2014 में, उन्होंने कोयलांचल के गाने "AK-47" से एक गायक के रूप में बॉलीवुड में पदार्पण किया। 2016 में उन्होंने ग्लोबल बाबा फिल्म के लिए अपना दूसरा बॉलीवुड गाना "होली में उड़े गुलाल" गाया था। 2017 में, उन्होंने सबरंग फिल्म अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक का पुरस्कार जीता। उस वर्ष उनके उल्लेखनीय गीत थे “कावना देवता के गढ़ल सवाराल” और “जान गइनी ए हो जान” 2018 में, उन्होंने सबसे लोकप्रिय गीत "ठीक है" में से एक में रिलीज़ किया। 2020 में, उन्होंने अपना तीसरा बॉलीवुड गाना और सोनी म्यूजिक इंडिया द्वारा निर्मित "लड़की पटाना" रिलीज़ किया।

2021 में, उनका दूसरा बॉलीवुड सिंगल "तेरे मेरे दरमियान" रिलीज़ हुआ। खेसारी ने बॉलीवुड रैपर बादशाह के साथ प्रसिद्ध हिंदी गीत "पानी पानी" के भोजपुरी संस्करण में सहयोग किया[6], जिसे मूल रूप से आस्था गिल और बादशाह ने गाया था। [7]सारेगामा के तहत भोजपुरी संस्करण जारी किया गया था और बादशाह ने भोजपुरी भाषा में रैप किया था। यूट्यूब पर अपलोड होने के 60 मिनट के भीतर इस गाने को दस लाख से अधिक बार देखा गया और ऐसा करने वाला यह पहला भोजपुरी गाना बन गया। उन्होंने गायक और संगीत संगीतकार शिप्रा गोयल के साथ अपने अगले बॉलीवुड एकल रोमांटिक राजा में काम किया[8], जिसे मुदस्सर खान द्वारा कोरियोग्राफ किया गया और गीत कुणाल वर्मा द्वारा लिखे गए।[9][10]

खेसारी लाल के हाल ही में 2023 में रिलीज़ हुई “संघर्ष 2” अब तक सुपर-डुपर हिट हो चुकी है। और दर्शकों का भरपूर प्यार और आशीर्वाद खेसारी लाल यादव और रत्नाकर कुमार की टीम और पूरी फिल्म को मिल रहा है। वर्तमान में, “संघर्ष 2” सिनेमाघरों में सफलतापूर्वक चल रही है, और फिल्म का कलेक्शन भी जबरदस्त है। “संघर्ष 2” के बाद खेसारी लाल से एक और महत्वपूर्ण हिट की उम्मीद है, और इसका शीर्षक है “राजा राम।” जी हां, ये कोई और नहीं बल्कि भगवान श्री राम के ऊपर बानी फिल्म हैं और पहली बार भगवान राम के रूप में आपके बीच खेसारी लाल यादव दिखाई देंगे।[11]

फिल्म संपादित करें

साल फ़िल्म भूमिका भाषा नोट्स
2011 साजन चले ससुराल साजन भोजपुरी
2011 जान तेरे नाम अमर भोजपुरी
2011 नागिन मुख्य भूमिका भोजपुरी
2012 दिल ले गई ओढनिया वाली मुख्य भूमिका भोजपुरी
2012 लहू के दो रंग मुख्य भूमिका भोजपुरी
2012 हवा मेरे उड़ता जाए मेरा लाल दुपट्टा मलमल का   मुख्य भूमिका भोजपुरी
2012 सपूत   मुख्य भूमिका नीलेश राज भोजपुरी
2012   देवरा पे मानवा डोल   मुख्य भूमिका भोजपुरी
2013 दूध का कर्ज़   मुख्य भूमिका भोजपुरी
2013 संसार मुख्य भूमिका भोजपुरी
2013 तेरे कसम   मुख्य भूमिका भोजपुरी
2013 एक बलमा बिहार वाला   मुख्य भूमिका भोजपुरी
2013 प्यार झुकता नहीं   मुख्य भूमिका भोजपुरी
2013 जान तेरे नाम अमर भोजपुरी
2013 दिल ले गई ओढनिया वाली खेसरी भोजपुरी
2015 प्रतिज्ञा 2 खेसरी भोजपुरी
2014 बेताब खेसरी भोजपुरी
2014 छपरा एक्सप्रेस सूरज भोजपुरी
2014 खून भरी माँग मुख्य भूमिका भोजपुरी
2014 चरणों की सौगंध मुख्य भूमिका भोजपुरी
2015   सोला और सबनम मुख्य भूमिका भोजपुरी
2015 जो जीता वोही सिकंदर मुख्य भूमिका भोजपुरी
2015 जानेमन मुख्य भूमिका भोजपुरी
2015 हथकड़ी मुख्य भूमिका भोजपुरी
2015 हीरो नंबर 1 मुख्य भूमिका भोजपुरी
2015  बंधन मुख्य भूमिका भोजपुरी
2015 इन्तेक़ाम अब्बाश भोजपुरी
2016  खिलाड़ी खेसरी भोजपुरी
2016  साजन चले ससुराल 2 साजन भोजपुरी
2016 होगी प्यार की जीत अमर भोजपुरी
2016 दबंग आशिक मुख्य भूमिका भोजपुरी
2016  ज्वाला दीपक भोजपुरी
2016 दिलवाला अजय भोजपुरी
2016 मेहँदी लगा के रखना प्रेम भोजपुरी
2017 जिला चंपारण प्रेम, मोहिनी घोष भोजपुरी
2018 डमरु भोला भोजपुर
2019 दबंग सरकार बिरू भोजपुरी
2019 नागदेव भोजपुरी
2019 बलम जी आई लव यू भोजपुरी
2019 संघर्ष भोजपुरी
2019 कुली नं 1 भोजपुरी
2019 बाघी भोजपुरी
2021 लिट्टी चोखा भोजपुरी
2021 बाप जी भोजपुरी
2023 संघर्ष 2[12] मुख्य भूमिका भोजपुरी

सन्दर्भ संपादित करें

  1. Pratik Shekhar (15 March 2019). "बर्थडे स्पेशल: सड़क किनारे लिट्टी-चौखा बेचने वाले launda dance karne waale khesari lal ऐसे बने भोजपुरी के सुपरस्टार". Zee News. मूल से 28 March 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 March 2019.
  2. "एक जमाने में साइकिल को तरसते थे नीलकमल सिंह, सड़क किनारे लिट्टी-चोखा तक बेचा, आज हैं करोड़ों के मालिक". Amar Ujala. 16 March 2020. अभिगमन तिथि 26 February 2021.
  3. "कभी लिट्‌टी-चोखा बेच करते थे गुजारा, आज बन गए भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार". मूल से 29 मार्च 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 16 नवंबर 2017.
  4. "दिल्ली में लिट्टी बेचने वाला खेसारी बन गया भोजपुरी सुपरस्टार".
  5. "नीलकमल सिंह का पहला फिल्म का नाम क्या है? - Khesari Lal Film". Hindi Filmy (अंग्रेज़ी में). मूल से 9 अक्तूबर 2020 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2020-10-06.
  6. Bureau, ABP News (2021-12-06). "Teaser Of Badshah's 'Paani Paani' Bhojpuri Version Starring Khesari Lal Yadav & Akshara Singh". news.abplive.com (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2021-12-09.
  7. "Badshah Recreates His Track 'Paani Paani' In Bhojpuri" (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2021-12-10.
  8. "Badshah recreates 'Paani Paani' in Bhojpuri". DESIblitz (अंग्रेज़ी में). 2021-12-11. अभिगमन तिथि 2021-12-15.
  9. "Khesari Lal Yadav drops a new dance number 'Romantic Raja' - Times of India". The Times of India (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2021-12-17.
  10. "Punjabi singer Shipra Goyal and Khesari Lal Yadav all set to create magic with their song 'Romantic Raja' | Bhojpuri Movie News - Times of India". timesofindia.indiatimes.com (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2021-12-17.
  11. Rochak (2023-10-26). "Khesari Lal Latest Movie Rajaram: आ रहे हैं खेसारी लाल श्री रामचंद्र के रूप में, देखते रह जाएंगे आदिपरुष के किरदार फैंस में बड़ा उत्साह।" (अंग्रेज़ी में). मूल से 30 अक्तूबर 2023 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2023-10-30.
  12. Rochak (2023-10-26). "Khesari Lal Latest Movie Rajaram: आ रहे हैं खेसारी लाल श्री रामचंद्र के रूप में, देखते रह जाएंगे आदिपरुष के किरदार फैंस में बड़ा उत्साह।" (अंग्रेज़ी में). मूल से 30 अक्तूबर 2023 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2023-10-30.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें