न्येनचेन थंगल्हा पर्वतमाला

दक्षिणी तिब्बत में स्थित ७०० किमी तक चलने वाली एक पर्वत श्रेणी

न्येनचेन थंगल्हा पर्वतमाला (तिब्बती: གཉན་ཆེན་ཐང་ལྷ་, चीनी: 念青唐古拉山, अंग्रेज़ी: Nyenchen Tanglha Mountain Range) दक्षिणी तिब्बत में स्थित ७०० किमी तक चलने वाली एक पर्वत श्रेणी है। अपने से पश्चिम में स्थित कैलाश पर्वतमाला के साथ मिलाकर यह पारहिमालय शृंखला बनाती है। इसका नाम न्येनचेन थंगल्हा पर्वत पर पड़ा है जो इसका सबसे ऊँचा पहाड़ भी है।[1] न्येनचेन थंगल्हा की क़तार यरलुंग त्संगपो नदी (यानि ब्रह्मपुत्र नदी) से उत्तर में लगभग 30°30' उत्तर के अक्षांश (लैटीट्यूड) पर 90° पूर्व से लेकर 97° पूर्व के रेखांश (लॉगीट्यूड) तक चलती है। इसके साथ-साथ यरलुंग त्संगपो की दूसरी तरफ़ हिमालय हैं।[2]

न्येनचेन थंगल्हा पर्वतमाला
གཉན་ཆེན་ཐང་ལྷ་
Nyenchen Tanglha Range
चिंगहई-तिब्बत रेलमार्ग से न्येनचेन थंगल्हा पर्वतमाला का नज़ारा
देश तिब्बत
(जनवादी गणतंत्र चीन)
उच्चतम बिंदु न्येनचेन थंगल्हा
 - ऊँचाई 7,162 मी. (23,497 फीट)
 - निर्देशांक 30°22′03″N 90°35′06″E / 30.36750°N 90.58500°E / 30.36750; 90.58500
लंबाई 700 कि.मी. (435 मील), NE

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Nyainqêntanglha Feng, China" Archived 2013-12-17 at the वेबैक मशीन on Peakbagger.com. Retrieved 2011-11-24.
  2. Dorje, Gyurme (1999). Tibet (3rd ed.). Bath, UK: Footprint. ISBN 1-903471-30-3.