पारहिमालय

तिब्बत में हिमालय से समांतर चलने वाली एक पर्वतमाला

पारहिमालय (Transhimalaya) तिब्बत में हिमालय से समांतर चलने वाली एक पर्वतमाला का नाम है। तिब्बत में हिमालय ब्रह्मपुत्र नदी (तिब्बती भाषा में यरलुंग त्संगपो नदी) से दक्षिण में चलते हैं जबकि पारहिमालय शृंखला उस नदी से उत्तर में हिमालय के साथ-साथ चलती है। हिन्दू धर्म का पवित्र कैलाश पर्वत पारहिमालय पर्वतमाला के पश्चिमी हिस्से में स्थित है इसलिये इस पर्वतमाला के पश्चिमी भाग को 'कैलाश पर्वतमाला' (Kailash range) भी कहते हैं। पूर्वी हिस्से में न्येनचेन तंगल्हा शृंखला है। इसलिये पारहिमालय को कैलाश-न्येनचेन थंगल्हा शृंखला (Kailash - Nyenchen Tanglha range) भी कहते हैं। तिब्बती भाषा में कैलाश पर्वत को 'गंगरिनपोछे' (གངས་རིན་པོ་ཆེ) कहते हैं। इसलिए चीन की सरकार पारहिमालय को गंगदिसे-न्येनचेन थंगल्हा शृंखला (Gangdise - Nyenchen Tanglha range) कहती है।[1]

पारहिमालय शृंखला
Transhimalaya
कैलाश-न्येनचेन तंगल्हा शृंखला
कैलाश पर्वत पारहिमालय शृंखला में स्थित है
देश तिब्बत
(जनवादी गणतंत्र चीन)
उच्चतम बिंदु न्येनचेन थंगल्हा
 - ऊँचाई 7,162 मी. (23,497 फीट)
 - निर्देशांक 30°22′03″N 90°35′06″E / 30.36750°N 90.58500°E / 30.36750; 90.58500
लंबाई 1,600 कि.मी. (994 मील), NE

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. Hubert und Berit Kaier: Tibet. Geographie. Archived 2016-01-26 at the वेबैक मशीन In: dokhyi-tibet-hunde.de. Abgerufen am 17. Februar 2009 (Weitere Informationen zu Geografie, Klima, Fauna und Flora). (जर्मन भाषा में)