अंजलि जठर भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं जिन्होंने कई हिन्दी फिल्मों में अभिनय किया है।

अंजलि जठर
राष्ट्रीयता भारतीय
पेशा अभिनेत्री, मॉडल
कार्यकाल 1994–1998

बॉलीवुड में आने से पहले अंजलि को 1991 में लिरिल साबुन के विज्ञापन में देखा गया था। उन्होंने 1994 में विक्रम भट्ट द्वारा निर्देशित मदहोश के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की।[1] 1995 में उन्हें आज़माइश, गुंडाराज और त्रिमूर्ति में देखा गया था। वह 1996 में शस्त्र, विश्वासघाट और भीष्म जैसी फिल्मों में दिखाई दीं। 1997 में उनकी फिल्म ढाल जारी हुई थी।[2]

अंजलि ने कौशिक पॉल से शादी की। उनका एक बेटा है जिसका नाम रियान है। शुरू में, वे सैन फ़्रांसिस्को में बस गए। बाद में वे नार्थ केरोलाइना की राजधानी रैले चले गए जहाँ वह "अंजलि जठर बॉलीवुड डांस अकादमी" नामक एक नृत्य अकादमी चलाती है।[3]

फिल्मों की सूची संपादित करें

वर्ष फिल्म भूमिका टिप्पणी
1994 मदहोश अंजलि डेब्यू फिल्म
1995 आज़माइश अंजू खन्ना
1995 गुंडाराज पूजा
1995 त्रिमूर्ति राधा चौधरी
1996 शस्त्र पूजा प्रसाद
1996 विश्वासघाट नेहा खुराना
1996 भीष्म प्रिया राणा
1997 ढाल अंजलि दीवान
1998 खोटे सिक्के काजोल/शालिनी आखिरी फिल्म

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "कहां गायब हो गई सुनील शेट्टी की ये हीरोइन? लिरिल गर्ल के नाम से हुईं मशहूर, अरशद वारसी से था दिल का कनेक्शन!". News18 हिंदी. 26 अप्रैल 2023. अभिगमन तिथि 25 मार्च 2024.
  2. "अरशद वारसी की 30 साल पहले एक्ट्रेस अंजलि जठर से हुई थी सगाई, फिर क्यों टूटा था रिश्ता?". Hindi Filmipop. अभिगमन तिथि 25 मार्च 2024.
  3. "कहां हैं त्रिमूर्ति एक्ट्रेस अंजलि जठर? कभी अरशद वारसी से हुई थी सगाई, अब करती हैं यह काम". नवभारत टाइम्स. अभिगमन तिथि 25 मार्च 2024.