उन सभी बलों को अंतःअणुक बल (intramolecular force) कहते हैं जो परमाणुओं को एकसाथ मिलाकर अणु या यौगिक बनाते हैं। इनमें सभी प्रकार के रासायनिक आबंध आते हैं। अन्तःअणुक बल, अन्तर-अणुक बलों (intermolecular forces) की अपेक्षा अधिक शक्तिशाली होते हैं क्योंकि अन्तर-अणुक बल उन परमाणुओं या अणुओं के बीच काम करते हैं जो वास्तव में आबंधित नहीं होते।