अज सरोवर (पंजाबी उच्चारण:अज्ज सरोवर) भारत के पंजाब राज्य केन जिला एस.ए.एस.नगर (मोहाली) के खरड़ नगर कौंसल में एक धार्मिक एंव इतिहासक स्थान है। इसके साथ ही एक एतिहासिक मंदिर चिंता हरण मंदिर भी है। अज्ज सरोवर इस मंदिर के साथ बना हुआ है। इस मंदिर और सरोवर के बारे में यह बात प्रचलित है कि इस मंदिर और सरोवर का निर्माण भारत के प्राचीन राजा महाराज अज ,जो श्री राम रामचन्द्र के दादा थे , ने किया था। [1] अज्ज सरोवर मोहाली खरड़ सड़क पर स्थित है। इस सरोवर के लिए 15 एकड़ स्थान उपलब्ध है पर इस समय सरोवर की स्थिति ठीक नहीं है। यहाँ घास फूस उगा हुआ है और सरोवर के लिए पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। सरोवर की दशा सुधारने के लिए समय समय माँग की जाती है।[2]

अज्ज सरोवर ,खरड-मोहाली सड़क, पंजाब, भारत। "अज सरोवर" श्री राम चंद्र जी के दादा , महाराजा अज ने बनवाया था जिनके नाम पर इसका नाम पड़ा।

1926 में उस समय के अम्बाला मण्डल की रोपड़ सब-डिवीजन (जिसके अधीन यह क्षेत्र आता तह ) में नियुक्त सब-डिविजनल अधिकारी जे डबलियू फेअरलिए ने एक आदेश जारी कर कर इस सरोवर में नाव चलाने और मछली पकड़ने की मनाही की थी क्योंकि इस को धार्मिक और ऐतिहासक दर्जा प्राप्त था।[3]

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "संग्रहीत प्रति". मूल से 9 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 5 अगस्त 2015.
  2. "ਮਹਾਰਾਜਾ ਅੱਜ ਸਰੋਵਰ' ਵੱਲ ਧਿਆਨ ਦੇਵੇ ਸਰਕਾਰ: ਕੰਗ" (पंजाबी में). अभिगमन तिथि 11 अगस्त 2015.
  3. "A pond of neglect" (अंग्रेज़ी में). मूल से 15 अक्तूबर 2008 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 अगस्त 2015.