अदिति प्रभुदेवा

भारतीय अभिनेत्री

सुदीपना बनकर प्रभुदेवा (जन्म 13 जनवरी 1994), जो अपने मंच नाम अदिति प्रभुदेवा से लोकप्रिय हैं, एक भारतीय अभिनेत्री हैं जो मुख्य रूप से कन्नड़ फिल्म में दिखाई देती हैं।[1]

अदिति प्रभुदेवा
जन्म सुदीपना बनकर प्रभुदेवा
13 जनवरी 1994 (1994-01-13) (आयु 30)
दावणगेरे, कर्नाटक, भारत
पेशा अभिनेत्री
कार्यकाल 2017–वर्तमान
जीवनसाथी यशस पाटला (वि॰ 2022)
बच्चे 1
ਬਿਜਲੀ ਰਾਜਭਰ

प्रारंभिक और व्यक्तिगत जीवन

संपादित करें

अदिति का जन्म 13 जनवरी 1994 को कर्नाटक के दावणगेरे में सुदीपना बनकर प्रभुदेवा के रूप में हुआ था। वह बी.आई.ई.टी. कॉलेज, दावणगेरे से एम बी ए ग्रेजुएट भी हैं।[2]

28 नवंबर 2022 को, अदिति ने बैंगलोर पैलेस ग्राउंड में कूर्ग के व्यवसायी यशस पटला से शादी की।[3] उनकी एक बेटी है।[4]

अदिति ने 2017 की फ़िल्म धैर्यम से कन्नड़ सिनेमा में अपनी शुरुआत की। हालाँकि वह सिंपल सुनी द्वारा निर्देशित नवोदित धनवीर के साथ बाज़ार, चिरंजीवी सरजा के साथ सिन्गा और रंगनायकी में मुख्य भूमिका निभाकर सुर्खियों में आईं। उन्होंने कॉमेडी ड्रामा फ़िल्म ब्रह्मचारी के साथ इंडस्ट्री में अपनी स्थिति को और मजबूत किया। एमजी श्रीनिवास के साथ उनकी अगली फ़िल्म ओल्ड मॉन्क जो कोविड लॉकडाउन के दौरान रिलीज़ हुई थी, वह भी मनोरंजक और अच्छी फ़िल्म साबित हुई। इसके बाद उन्हें तोतापुरी में जग्गेश के साथ देखा गया, हालाँकि फ़िल्म को मिली-जुली समीक्षा मिली, लेकिन फ़िल्म के गाने बहुत हिट हुए।[5]

उन्होंने शाहराजा सिंधे द्वारा निर्देशित फिल्म चैंपियन से मराठी में अपनी शुरुआत की।[6] उनकी अगली रिलीज़ गणेश के साथ ट्रिपल राइडिंग, तोतापुरी चैप्टर 2 और धनंजय के साथ वन्स अपॉन ए टाइम इन जमालीगुड्डा थीं।

पुरस्कार एवं नामांकन

संपादित करें
वर्ष पुरस्कार श्रेणी कार्य परिणाम संदर्भ
2018 दक्षिण भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ महिला पदार्पण – कन्नड़ धैर्यम (2017फिल्म) नामित [7]
2019 चंदनवाना फिल्म क्रिटिक्स अकादमी पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री रंगनायकी (2019 फ़िल्म) जीत [8]
  1. "Aditi Prabhudeva was wary of the film industry". The Times of India. 2017-07-11. आइ॰एस॰एस॰एन॰ 0971-8257. अभिगमन तिथि 2024-06-21.
  2. "Aditi Prabhudeva returns to school". The Times of India. 2018-06-10. आइ॰एस॰एस॰एन॰ 0971-8257. अभिगमन तिथि 2024-06-21.
  3. Staff, T. N. M. (2022-11-28). "Kannada actor Aditi Prabhudeva marries businessman Yashas in Bengaluru". The News Minute (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2024-06-21.
  4. Desk, DH Web. "Aditi Prabhudeva welcomes baby girl in Joyous Ugadi". Deccan Herald (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2024-06-21.
  5. "Thothapuri Chapter 1 Movie Review : Jaggesh and Aditi tickle your funny bones". The Times of India. आइ॰एस॰एस॰एन॰ 0971-8257. अभिगमन तिथि 2024-06-21.
  6. "Champion Movie Review : A commercial movie, and conventional to the core". The Times of India. आइ॰एस॰एस॰एन॰ 0971-8257. अभिगमन तिथि 2024-06-21.
  7. "SIIMA 2018: 7th SIIMA awards - Complete Kannada nominations list". Times of India. 7 August 2018. अभिगमन तिथि 21 जून 2024.
  8. "1st CFC Academy Awards 2020 : Best Actress - Aditi Prabhudeva". Chandanavana Film Critics Academy. अभिगमन तिथि 21 जून 2024.

बाहरी कड़ियां

संपादित करें