अन्तरराष्ट्रीय पैरालम्पिक समिति

अन्तरराष्ट्रीय पैरालम्पिक समिति (IPC; जर्मन: Internationales Paralympisches Komitee) एक ग़ैर-लाभकारी संगठन तथा संचालक मण्डल है जो कि पैरालम्पिक खेलों का आयोजन करता है। इसकी स्थापना जर्मनी के डसेलडॉर्फ़ नगर में 22 सितम्बर 1989 को हुई थी। आईपीसी का स्वयं का एक लोकतान्त्रिक कानून व ढांचा है और यह 176 राष्ट्रीय पैरालम्पिक समितियों, चार दिव्यान्गों के लिये बने अन्तरराष्ट्रीय संगठनों तथा पाँच क्षेत्रीय संगठनों से मिलकर बना है। इसका मुख्यालय बॉन, जर्मनी में स्थित है।

अन्तरराष्ट्रीय पैरालम्पिक समिति
International Paralympic Committee
Internationales Paralympisches Komitee
Comité Paralimpico Internacional
सिद्धांत Spirit in Motion (भावना में गति)
स्थापना 22 सितम्बर 1989; 34 वर्ष पूर्व (1989-09-22)
प्रकार खेल संघ
मुख्यालय बॉन, जर्मनी
सदस्यता
176 राष्ट्रीय पैरालम्पिक समिति
आधिकारिक भाषा
जर्मन, स्पेनी तथा अंग्रेजी
आवश्यकता पड़ने पर मेज़बान देश की आधिकारिक भाषा
अध्यक्ष
एंड्रू पारसंस
उपाध्यक्ष
दुआने काले
जालस्थल www.paralympic.org

अध्यक्ष संपादित करें

अन्तरराष्ट्रीय पैरालम्पिक समिति के अब तक तीन अध्यक्ष बन चुके हैं। इसके संस्थापक सदस्य रॉबर्ट स्टेडवर्ड थे, जिन्होंने पहले कैनेडीयन स्पोर्ट्स फण्ड फॉर फिजिकली डिसेबल्ड की स्थापना की थी।[1] उनके उत्तराधिकारी फ़िलिप क्रावेन हुए जिन्होंने 2001 से 2017 तक इसकी कमान संभाली। क्रावेन के उत्तराधिकारी एंड्रू पारसंस हुए जो कि पूर्व में इसके उपाध्यक्ष तथा ब्राज़ीलियन पैरालम्पिक समिति के पूर्व अध्यक्ष थे।[2]

Name Country Term
रॉबर्ट स्टेडवर्ड   कनाडा 1989–2001
फ़िलिप क्रावेन   यूनाइटेड किंगडम 2001–2017
एंड्रू पारसंस   ब्राज़ील 2017–

सन्दर्भ संपादित करें

  1. ""Robert Steadward, builder"". मूल से 25 दिसंबर 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 12 दिसंबर 2018.
  2. "Andrew Parsons elected new IPC President". www.paralympic.org. अन्तरराष्ट्रीय पैरालम्पिक समिति. 8 सितम्बर 2017. मूल से 1 दिसंबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 30 नवम्बर 2017.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें