कनाडा
कनाडा (अंग्रेज़ी: Canada) उत्तरी अमेरिका का एक देश है जिसमें दस प्रान्त और तीन केन्द्र शासित प्रदेश हैं। यह महाद्वीप के उत्तरी भाग में स्थित है जो अटलाण्टिक से प्रशान्त महासागर तक और उत्तर में आर्कटिक महासागर तक फैला हुआ है। इसका कुल क्षेत्रफल 99.8 लाख वर्ग किलोमीटर है और कनाडा कुल क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का दूसरा और भूमि क्षेत्रफल की दृष्टि से द्वितीय सबसे बड़ा देश है। इसकी संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ अन्तरराष्ट्रीय सीमा विश्व की सबसे बड़ी भू-सीमा है। कनाडा एक विकसित देश है, इसलिए अंतर्राष्ट्रीय उपायों के आधार पर वे नागरिक स्वतंत्रता, सार्वजनिक सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा,सस्ती शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच सुनिश्चित करते हैं। कनाडा, राष्ट्र के राष्ट्रमण्डल का सदस्य है। इसके साथ ही यह कई प्रमुख अन्तरराष्ट्रीय और अन्तर-सरकारी संस्थाओं या समूहों का हिस्सा हैं जिनमे संयुक्त राष्ट्र, उत्तर अटलाण्टिक सन्धि सङ्गठन, जी-8, प्रमुख 10 देशों के समूह, जी-20, उत्तर अमेरिकी मुक्त व्यापार समझौता, एशिया-प्रशान्त महासागरीय आर्थिक सहयोग प्रमुख हैं।
कनाडा Canada | |
---|---|
ध्येय वाक्य: "A Mari Usque Ad Mare" ("समुद्र से समुद्र तक") | |
![]() | |
राजधानी | ओटावा 45°24′N 75°40′W / 45.400°N 75.667°W |
सबसे बड़ा शहर | टोरोंटो |
आधिकारिक भाषा(एँ) | |
मान्यताप्राप्त क्षेत्रीय भाषा(एँ) | |
नृजातीय समूह |
|
निवासीनाम | कनाडाई |
सरकार | संघीय संसदीय संवैधानिक राजशाही |
• राजा | चार्ल्स तृतीय |
• राज्यपाल जनरल | मैरी साइमन |
• प्रधानमंत्रि | मार्क कार्नी |
विधानमंडल | संसद |
• ऊपरी सदन | सीनेट |
हाउस ऑफ़ कॉमन्स | |
स्थापित यूनाइटेड किंगडम से | |
• परिसंघ | 1 जुलाई 1867 |
11 दिसंबर 1931 | |
17 अप्रैल 1982 | |
क्षेत्रफल | |
• कुल | 9,984,670 कि॰मी2 (3,855,100 वर्ग मील) द्वितीय) |
• जल क्षेत्र (%) | 11.76 (2015)[2] |
जनसंख्या | |
• 2025 Q1 आकलन | ![]() |
• 2021 जनगणना | ![]() |
• जनघनत्व | 4.2/किमी2 (10.9/मील2) (236वीं) |
GDP (PPP) | 2024 प्राक्कलन |
• कुल | ![]() |
• प्रति व्यक्ति | ![]() |
GDP (सांकेतिक) | 2024 प्राक्कलन |
• कुल | ![]() |
• प्रति व्यक्ति | ![]() |
गिनी (2024) | ![]() निम्न |
HDI (2022) | ![]() अत्युच्च · 18वाँ |
मुद्रा | कैनिडियाई डॉलर ($) (CAD) |
समय मंडल | UTC−3.5 से −8 |
• ग्रीष्मकालीन (DST) | UTC−2.5 से −7 |
वाहन चलते हैं | दायें |
दूरभाष कोड | +1 |
ISO 3166 कोड | CA |
इंटरनेट TLD | .ca |
व्युत्पत्ति
संपादित करेंशब्द कनाडा सेंट लॉरेंस इरोक्वॉयाई शब्द कनाटा से बना हुआ है जिसका अर्थ "गाँव" अथवा "बसावट" होता है।[8] सन् 1535 में वर्तमान क्यूबेक नगर क्षेत्र के स्टैडकोना गाँव की खोज ज़ाक कार्तिए ने की थी।[9] कार्तिए ने बाद में डोंनकना (स्टैडकोना के मुखिया) से सम्बंधित पूर्ण क्षेत्र के लिए कनाडा शब्द से उल्लिखीत किया;[9] इसके बाद सन् 1545 से यूरोपीय पुस्तकों और मानचित्रों में इस क्षेत्र को कनाडा नाम से उल्लिखित किया जाने गया।[9]
इतिहास
संपादित करेंमूल निवासी
संपादित करेंवर्तमान में कनाडा में आदिवासी लोगों में प्रथमराष्ट्र, इनुइट, और मेटीस लोग शामिल हैं। इसके अलावा मिश्रित नस्ल भी हैं, जोकी मध्य 17वीं सदी में प्रथमराष्ट्र और इनुइट लोगो की बाहर से बसने आये यूरोपीयो के साथ विवाह के बाद बनी। उत्तरी अमेरिका की पहले निवासी 15,000 वर्ष पहले साइबेरिया पलायन कर बेरिंग-भूमि पुल के माध्यम से पहुंचे।[10] यूरोपीय आव्रजन के पहले कनाडा में आदिवासी जनसंख्या २ लाख से लेकर २० लाख तक का अनुमान किया जाता रहा, हलाकि कनाडा की रॉयल आयोग द्वारा 500,000 का आंकड़ा स्वीकार किया गया।[11] यूरोपियनो के आने के साथ ही वहाँ इन्फ्लूएंजा, खसरा, और चेचक जैसी घातक बीमारिया भी साथ आ गई, और एक ही सदी में वहाँ की आदिवासी जनसंख्या में 80 प्रतिशत की कमी हो गई।
यूरोपीय उपनिवेशवाद
संपादित करेंयूरोपीय उपनिवेशवाद का पहला उदाहरण नॉर्समैन द्वारा 1000 ई के आसपास न्यूफाउंडलैंड में ले'ऐंसेअक्स में देखने को मिला। इसके बाद सीधे 1497 में इतालवी नाविक जॉन केबोट ने कनाडा के अटलांटिक तट का पता लगाया और इंग्लैंड के राजा हेनरी सप्तम के नाम पर अधिकार प्रतिपादित किया।[12][13] इसी के बाद ही बास्क और पुर्तगाली नाविकों ने 16वीं सदी में अटलांटिक तट पर मछली पकड़ने और व्हेल का शिकार करने की चौकियों की स्थापना की। सन 1534 फ्रेंच एक्सप्लोरर जैक्स कार्टियर ने कनाडा में सेंट लॉरेंस नदी की खोज की और फ़्रांस के राजा फ्रांसिस प्रथम के नाम से वहाँ के छेत्र पर आधिपत्य कर व्यापार चौकी स्थापित किया, हलाकि यह चौकी ज्यादा दिन नहीं चल सका सन 1583 में, सर हम्फ्री गिल्बर्ट, महारानी एलिजाबेथ प्रथम के शाही विशेषाधिकार से न्यूफाउंडलैंड में सेंट जॉन की स्थापना की इसे ही उत्तरी अमेरिकी पर पहला अंग्रेजी उपनिवेश मन गया।.[14] फ्रेंच खोजी शमूएल डी चैंपलिन 1603 में वहाँ पहुंचे और पहले स्थायी यूरोपीय बस्तियों, पोर्ट रॉयल (1605 में) और क्यूबेक सिटी (1608 में) कि स्थापना की। इसके बाद तो वहाँ उपनिवेशवाद का सिलसिला ही चालू हो गया, अंग्रेजो ने 1610 में क्यूपिड और फ्रीलैंड , न्यूफाउंडलैंड में अतिरिक्त कालोनियों की स्थापना की। इसके बाद दक्षिण के क्षेत्र में जल्द ही अन्य तेरह उपनिवेश बस्ती स्थापित कि गई।
शीघ्र ही अंग्रेजो ओर फ़्रांस में लड़ाई छिड़ गई, जिसमे सात वर्ष का युद्ध का प्रमुख रहा, पेरिस की संधि 1763 के बाद कनाडा के अधिकतर भूभाग में अंग्रेजो का अधिकार हो गया[15]
1783 की पेरिस संधि से अमेरिकी स्वतंत्रता को मान्यता दी गई और ग्रेट झील के दक्षिण के प्रदेशों को नए संयुक्त राज्य अमेरिका को सौंप दिया गया। 1812 के संयुक्त राज्य अमेरिका और ब्रिटेन के बीच युद्ध में कनाडा ने मुख्य भूमिका अदा कि,युद्धशांति 1815 में आई, हलाकि दोनों कि सीमा में कोई बदलाव नहीं आया। 1815-50 के बीच ब्रिटिश आप्रवासन कि संख्या 960,000 से अधिक रही।[16] इनमे आयरिश शरणार्थियों तथा गेलिकभाषी स्कॉट्स प्रमुख थे। संक्रामक रोगों के कारण 1891 से पहले कनाडा में आकर बसने वाले यूरोपीयो कि 25 -33 प्रतिशत लोगो की मृत्यु हो गई।
परिसंघ और विस्तार
संपादित करेंकई संवैधानिक सम्मेलनों के बाद 1867 संविधान अधिनियम के तहत 1 जुलाई, 1867 को चार प्रांतों ओंटारियो, क्यूबेक, नोवा स्कोटिया, और नई ब्रंसविक कि आधिकारिक तौर पर घोषणा की गई।[17] कनाडा ने रूपर्ट कि भूमि तथा उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र का अधिकरण कर उत्तर पश्चिमी प्रदेशों का गठन किया, वही मेटीस की शिकायतों से लाल नदी के विद्रोह पनपा और जुलाई 1870 में मैनिटोबा प्रांत के सृजन हुआ।[18] ब्रिटिश कोलंबिया और वैंकूवर द्वीप (जो 1866 में एकजुट कर दिया गया था), 1871 में कनाडा में शामिल हो गए, जबकि प्रिंस एडवर्ड द्वीप में 1873 में शामिल हुए।[19] कनाडा की संसद ने विनिर्माण उद्योगों, रेलवे तथा आव्रजन को लेकर कई बिल पास किये गए।
भूगोल
संपादित करेंइसका कुल क्षेत्रफल (इसके जल सहित) के हिसाब से, कनाडा रूस के बाद विश्व का दूसरा सबसे बड़ा देश है। अकेले भूमि क्षेत्र के हिसाब से, दुनिया में ताजे जल की झीलों का सबसे बड़ा क्षेत्र होने के कारण कनाडा चौथे स्थान पर है। पूर्व में अटलांटिक महासागर से लेकर उत्तर में आर्कटिक महासागर और पश्चिम में प्रशांत महासागर तक फैला यह देश 9,984,670 वर्ग किमी (3,855,100 वर्ग मील) क्षेत्र में फैला है। 243,042 किलोमीटर (151,019 मील) की दुनिया की सबसे लंबी तटरेखा के साथ कनाडा के पास विशाल समुद्री भूभाग भी है। संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ दुनिया की सबसे बड़ी भूमि सीमा साझा करने के अलावा - 8,891 किमी (5,525 मील) - कनाडा उत्तर पूर्व में ग्रीनलैंड (और इसलिए डेनमार्क साम्राज्य) के साथ एक भूमि सीमा साझा करता है , हंस द्वीप पर, और दक्षिण-पूर्व में फ्रांस के सेंट पियरे और मिकेलॉन के विदेशी समूह के साथ एक समुद्री सीमा है। कनाडा दुनिया की सबसे उत्तरी बस्ती, कैनेडियन फोर्सेस स्टेशन अलर्ट का भी घर है, जो एलेस्मेरे द्वीप के उत्तरी सिरे पर है - 82.5° उत्तर अक्षांश - जो उत्तरी ध्रुव से 817 किलोमीटर (508 मील) दूर है।
कनाडा को सात भौगोलिक क्षेत्रों (भागों) में विभाजित किया जा सकता है: (१) कैनेडियन शील्ड , (२) आंतरिक मैदान , (३) ग्रेट लेक्स-सेंट। (४) लॉरेंस तराई क्षेत्र , (५) एपलाचियन क्षेत्र , (६) पश्चिमी कॉर्डिलेरा , (७) हडसन खाड़ी तराई क्षेत्र और आर्कटिक द्वीपसमूह। बोरियल वन पूरे देश (राज्य) में व्याप्त हैं, उत्तरी आर्कटिक क्षेत्रों में और रॉकी पर्वत के माध्यम से बर्फ प्रमुख है , और दक्षिण पश्चिम में अपेक्षाकृत सपाट कनाडाई प्रेयरी उत्पादक कृषि की सुविधा प्रदान करती हैं। ग्रेट लेक्स सेंट लॉरेंस नदी (दक्षिण-पूर्व में) को पानी देती हैं, जहां तराई क्षेत्र कनाडा के अधिकांश आर्थिक उत्पादन की मेजबानी करते हैं। कनाडा में 2,000,000 से अधिक झीलें हैं - जिनमें से 563 झीलें 100 वर्ग किमी (39 वर्ग मील) से बड़ी हैं - जिनमें दुनिया का अधिकांश ताज़ा जल मौजूद है। कैनेडियन रॉकीज़ , कोस्ट माउंटेन और आर्कटिक कॉर्डिलेरा में ताजे पानी के ग्लेशियर भी हैं। कनाडा भूवैज्ञानिक रूप से सक्रिय है, यहां कई भूकंप आते हैं और संभावित रूप से सक्रिय ज्वालामुखी हैं, विशेष रूप से माउंट मीगर मासिफ, माउंट गैरीबाल्डी, माउंट केली और माउंट एडज़िज़ा ज्वालामुखी परिसर।
सन्दर्भ
संपादित करें- ↑ डी॰ माइकल जैक्सन (सस्केचेवान सरकार के प्रोटोकॉल के मुखिया) (2013). The Crown and Canadian Federalism [ताज और कनाडा संघवाद] (अंग्रेज़ी भाषा में). दुन्दुरन. p. 199. ISBN 978-1-4597-0989-8. 20 मार्च 2015 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 29 दिसंबर 2014.
- ↑ "Surface water and surface water change". OECD. December 9, 2018 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: October 11, 2020.
- ↑ "Population estimates, quarterly". Statistics Canada. March 20, 2025. March 20, 2025 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: March 20, 2024.
- ↑ "Census Profile, 2021 Census of Population". February 9, 2022. February 9, 2022 को मूल से पुरालेखित.
- ↑ अ आ इ ई "World Economic Outlook Database, October 2024 Edition. (Canada)". www.imf.org. International Monetary Fund. October 25, 2024. अभिगमन तिथि: November 11, 2024.
- ↑ Income inequality. OECD. (Report).
- ↑ "Human Development Report 2023/24" (PDF) (अंग्रेज़ी भाषा में). United Nations Development Programme. March 13, 2024. March 13, 2024 को मूल से पुरालेखित (PDF). अभिगमन तिथि: March 13, 2024.
- ↑ जेम्स स्टुअर्ट ओल्सन; रॉबर्ट शैडल (1991). Historical Dictionary of European Imperialism [यूरोपीय साम्राज्यवाद का ऐतिहासिक शब्दकोश] (अंग्रेज़ी भाषा में). ग्रीनवुड पब्लिशिंग ग्रुप. p. 109. ISBN 978-0-313-26257-9. 7 अप्रैल 2015 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 30 दिसंबर 2014.
- ↑ अ आ इ एलन रायबर्न (2001). Naming Canada: Stories about Canadian Place Names [कनाडा नामकरण: कनाडा के विभिन्न स्थानों के नमों के बारे में कहानियाँ] (अंग्रेज़ी भाषा में). टोरंटो विश्वविद्यालय प्रेस. p. 14-22. ISBN 978-0-8020-8293-0. 19 मार्च 2015 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 30 दिसंबर 2014.
- ↑ Thomas D. Dillehay (2008). The Settlement of the Americas: A New Prehistory. Basic Books. p. 61. ISBN 978-0-7867-2543-4. 27 जनवरी 2017 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 7 फ़रवरी 2017.
- ↑ O'Donnell, C. Vivian (2008). "Native Populations of Canada". In Bailey, Garrick Alan (ed.). Indians In Contemporary Society. Handbook of North American Indians. Vol. 2. Government Printing Office. p. 285. ISBN 978-0-16-080388-8.
- ↑ The Canadian Encyclopedia (July 1, 2008). "John Cabot". Historica Canada. 2 फ़रवरी 2014 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: January 20, 2014.
- ↑ "John Cabot's voyage of 1497". Memorial University of Newfoundland. 2000. 12 फ़रवरी 2015 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: August 15, 2012.
- ↑ Rose, George A (October 1, 2007). Cod: The Ecological History of the North Atlantic Fisheries. Breakwater Books. p. 209. ISBN 978-1-55081-225-1. 27 जनवरी 2017 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 7 फ़रवरी 2017.
- ↑ Allaire, Gratien (May 2007). "From "Nouvelle-France" to "Francophonie canadienne": a historical survey". International Journal of the Sociology of Language. 2007 (185): 25–52. डीओआई:10.1515/IJSL.2007.024. आईएसएसएन 0165-2516.
- ↑ Richard Colebrook Harris; et al. (1987). Historical Atlas of Canada: The land transformed, 1800–1891. U of Toronto Press. p. 21. 27 जनवरी 2017 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 7 फ़रवरी 2017.
- ↑ Dijkink, Gertjan; Knippenberg, Hans (2001). The Territorial Factor: Political Geography in a Globalising World. Amsterdam University Press. p. 226. ISBN 978-90-5629-188-4. 27 जनवरी 2017 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 7 फ़रवरी 2017.
- ↑ Bumsted, JM (1996). The Red River Rebellion. Watson & Dwyer. ISBN 978-0-920486-23-8.
- ↑ "Building a nation". Canadian Atlas. Canadian Geographic. मूल से से March 3, 2006 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: May 23, 2011.
बाहरी कड़ियाँ
संपादित करेंकनाडा के बारे में, विकिपीडिया के बन्धुप्रकल्पों पर और जाने: | |
---|---|
शब्दकोषीय परिभाषाएं | |
पाठ्य पुस्तकें | |
उद्धरण | |
मुक्त स्रोत | |
चित्र एवं मीडिया | |
समाचार कथाएं | |
ज्ञान साधन |
- अवलोकन
- कोलोराडो विश्वविद्यालय लाइब्रेरीज गोवपूब्स पर कनाडा (अंग्रेज़ी में)।
- मुक्त निर्देशिका परियोजना पर कनाडा (अंग्रेज़ी में)
- बीबीसी न्यूज़ से कनाडा (अंग्रेज़ी में)।
- सीआइए वर्ल्ड फेक्टबुक पर कनाडा (अंग्रेज़ी में)।
- ओईसीडी पर कनाडा की प्रोफाइल (अंग्रेज़ी में)।
- कैनेडियन: कनाडा के राष्ट्रीय ग्रंथ सूची
- अंतर्राष्ट्रीय वायदा से Key Development Forecasts for Canada
- सरकार
- यात्रा
- अध्ययन
- इंटरनेशनल कौंसिल फॉर कैनेडियन स्टडीज (कनाडाई अध्ययन के लिए अन्तर्राष्ट्रीय परिषद्) पर दिशानिर्देश स्रोत