अरिष्टासुर (अरिष्ट साँड और असुर) एक प्राचीन दानव था। जो सांड की तरह दिखता था। वह कंस का गुप्तचर भी था। उसने श्री कृष्ण को मारने के लिए बछड़े का रूप लिया और उनकी गायों में जाकर छिप गया था। ग्वालों को इस प्रकार मरता हुआ देखकर श्रीकृष्ण जान गए कि वो कोई बछड़ा नहीं अपितु एक असुर है। श्रीकृष्ण ने उसके सींग उठा लिए जिससे वह अपने वास्तविक रूप में आ गया और फिर श्री कृष्ण ने उसके दोनों सींगों को पकड़ा और उसे दूर पटक दिया जिससे वह मारा गया।