अल्बर्ट आइंस्टीन पुरस्कार

अल्बर्ट आइंस्टीन पुरस्कार (जिसे कभी-कभी अल्बर्ट आइंस्टीन मेडल भी कहा जाता है, क्योंकि इसमें स्वर्ण पदक दिया जाता था) सैद्धांतिक भौतिकी में एक पुरस्कार था, जिसे प्राकृतिक विज्ञान में किसी की उच्च उपलब्धि के लिए प्रदान किया जाता था। अल्बर्ट आइंस्टीन के ७०वें जन्मदिन पर उनके सम्मान में लुईस और रोजा स्ट्रॉस मेमोरियल फंड द्वारा इस पुरस्कार का वितरण शुरू किया गया था। यह पुरस्कार पहली बार १९५१ में वितरित किया गया था, और इसमें पुरस्कार स्वरुप एक स्वर्ण पदक और मूर्तिकार गिलरॉय रॉबर्ट्स द्वारा रचित आइंस्टीन की प्रतिमा के अतिरिक्त,[1] १५,००० डॉलर की पुरस्कार राशि भी शामिल थी,[2][3] जिसे बाद में घटाकर ५००० डॉलर कर दिया गया था।[4][5]

स्टीफन हॉकिंग को १९७८ में इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

पुरस्कार के विजेता का चयन प्रिंसटन, न्यू जर्सी के इंस्टिट्यूट एडवांस्ड स्टडीज द्वारा गठित एक समिति करती थी; जिसके पास इस पुरस्कार के प्रशासन की जिम्मेदारी थी;[3] और पहली समिति में रॉबर्ट ओपेनहाइमर, जॉन वॉन न्यूमैन और हरमैन वेल के अतिरिक्त स्वयं आइंस्टीन भी शामिल थे।[6] इस पुरस्कार को कुछ लोग "नोबेल पुरस्कार के सामान प्रतिष्ठित" मानते हैं।[7] द न्यू यॉर्क टाइम्स ने इसे "संयुक्त राज्य में अपने समतुल्य सभी पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ" कहा गया है।[8]

विजेता संपादित करें

वर्ष नाम सन्दर्भ
१९५१ गोडेल, कर्टकर्ट गोडेल तथा जुलियन श्विंगर [2][9]
१९५४ फाइनमेन, रिचर्डरिचर्ड फाइनमेन [3]
१९५८ टेलर, एडवर्डएडवर्ड टेलर [10]
१९५९ लिब्बी, विल्लर्डविल्लर्ड लिब्बी [11]
१९६० स्जिलार्ड, लियोलियो स्जिलार्ड [12]
१९६१ अल्वारेज़, लुइसलुइस अल्वारेज़ [4]
१९६५ व्हीलर, जॉनजॉन व्हीलर [13]
१९६७ रोसनब्लथ, मार्शलमार्शल रोसनब्लथ [5]
१९७० नीमन, युवालयुवाल नीमन [14]
१९७२ विग्नर, यूजीनयूजीन विग्नर [15]
१९७८ हॉकिंग, स्टीफनस्टीफन हॉकिंग [7]
१९७९ रेग्गे, टुल्लीओटुल्लीओ रेग्गे [16]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. Wheeler Honored, Princeton Alumni Weekly, Volume 65, June 8, 1965.
  2. Biography of J. Schwinger Archived 2016-03-03 at the वेबैक मशीन from University of St Andrews, MacTutor History of Mathematics Archive (Last accessed Dec. 17, 2006).
  3. The Month at Caltech, April 1954 issue Archived 2006-09-25 at the वेबैक मशीन, p. 20 (Last accessed on September 4, 2007).
  4. The Americana Annual 1962, An Encyclopedia of the Events of 1961. Americana Corporation. 1962. आइ॰एस॰एस॰एन॰ 0196-0180.
  5. Astronautics and Aeronautics, 1967. Scientific and Technical Information Branch, NASA. 1968. आइ॰एस॰एस॰एन॰ 0519-2366.
  6. Sigmund; Dawson; Muhlberger (2006). Kurt Godel: The Album. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 3-8348-0173-9.
  7. White, Gribbin (2002). Stephen Hawking: A Life in Science. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 0-309-08410-5.
  8. New Scientist magazine, EBSCO Publishing, vol. 77, p. 272, 1978.
  9. Biographical Memoirs V.56. National Academy Press. 1987. पपृ॰ 134–179. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 0-309-03693-3.
  10. Edward Teller—Awards & Degrees Archived 2006-10-06 at the वेबैक मशीन from LLNL website (Last accessed Feb. 11, 2007).
  11. Biography of W. F. Libby Archived 2018-08-08 at the वेबैक मशीन at nobelprize.org (Last accessed May 13, 2008).
  12. Bernard T. Feld; Gertrud Weiss Szilard, संपा॰ (1972). The Collected Works of Leo Szilard: Scientific Papers. MIT. पृ॰ 15. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 0-262-06039-6.
  13. McGraw-Hill Modern Scientists and Engineers. 1980. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 0-07-045266-0. p. 302.
  14. The World Book Year Book: An Annual Supplement to the World Book. 1971. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 0-7166-0471-X. p. 217
  15. Science magazine, vol. 176, p. 896, 1972.
  16. David Calhoun, संपा॰ (1980). Yearbook of Science and the Future. Encyclopædia Britannica (UK) Ltd. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 0-85229-375-5.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें