अशनीर ग्रोवर
अशनीर ग्रोवर (जन्म: १४ जून १९८२) एक भारतीय उद्यमी और व्यवसायी हैं।[1] वह फिनटेक कंपनी भारतपे के सह-संस्थापक और पूर्व प्रबंध निदेशक (एमडी) हैं, जिसकी स्थापना उन्होंने २०१८ में शास्वत नाकरानी और भाविक कोलाडिया के साथ की थी।[2] वह सोनी टीवी के बिजनेस रियलिटी शो शार्क टैंक इंडिया के सीजन १ में जज और निवेशक थे।[3][4][5]
अशनीर ग्रोवर | |
---|---|
जन्म |
14 जून 1982 दिल्ली, भारत |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
पेशा | उद्यमी, व्यवसायी |
प्रसिद्धि का कारण | शार्क टैंक इंडिया |
जीवनसाथी | माधुरी जैन ग्रोवर |
प्रारंभिक जीवन
संपादित करेंअशनीर ग्रोवर का जन्म १४ जून १९८२ को दिल्ली के एक पंजाबी परिवार में हुआ था। उनके पिता एक चार्टर्ड अकाउंटेंट थे और माँ एक शिक्षिका थीं। [6][7]
अध्ययन
संपादित करेंअशनीर ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली से सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। उन्होंने २००६ में भारतीय प्रबंधन संस्थान अहमदाबाद से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर डिग्री पूरी की। [8]
व्यक्तिगत जीवन
संपादित करेंअशनीर ग्रोवर की शादी माधुरी जैन से हुई है। [9] उनके २ बेटे हैं जिनका नाम अभि और मन्नत है। [10]
मनोरंजन
संपादित करेंअशनीर ग्रोवर बिजनेस रियलिटी शो शार्क टैंक इंडिया सीजन 1 के प्रमुख निवेशकों/जजों में से एक थे। [5] 2021 में, वह शार्क टैंक इंडिया के अन्य जजों के साथ अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति में दिखाई दिए। [11] 2022 में, वह शार्क टैंक इंडिया के अन्य जजों के साथ द कपिल शर्मा शो में अतिथि के रूप में दिखाई दिए। [12]
संदर्भ
संपादित करें- ↑ "Ashneer Grover Biography: Age, Wife, Net Worth" (in अमेरिकी अंग्रेज़ी). 2023-11-10. Retrieved 2023-12-01.
- ↑ "Read Ashneer Grover's resignation letter sent to the BharatPe board". The Economic Times. 2022-03-02. ISSN 0013-0389. Retrieved 2023-12-12.
- ↑ "Ashneer Grover emerges second-highest Shark Tank season 1 investor with Rs 2.95-crore deals". CNBCTV18 (in अंग्रेज़ी). 2023-07-19. Retrieved 2023-12-12.
- ↑ Grover, Ashneer (2023-05-01). Doglapan: The Hard Truth about Life and Start-Ups (in अंग्रेज़ी). Penguin Random House. ISBN 978-0-670-09711-1.
- ↑ अ आ "Ashneer Grover Takes A Dig At Shark Tank India 3: "Wish Quantity Solves..."". NDTV.com. Retrieved 2023-12-12.
- ↑ "Ashneer Grover's father Ashok Grover dies at 69, ex-Shark Tank judge shares post; Sunil Grover, RJ Anmol pay tributes". Hindustan Times (in अंग्रेज़ी). 2023-03-29. Retrieved 2024-01-19.
- ↑ "Ashneer Grover Biography: Birth, Family, Qualification, Net Worth, Shark Tank India & More". Jagranjosh.com (in अंग्रेज़ी). 2022-01-06. Retrieved 2024-01-19.
- ↑ "Ashneer Grover- From IIT, IIM graduate to a controversial businessman, Check his journey". TimesNow (in अंग्रेज़ी). 2023-01-17. Retrieved 2024-01-19.
- ↑ "Ashneer Grover's wife Madhuri made him 'unfollow' Mouni Roy after he liked her bikini picture; recalls splitting the bill on their dinner date". The Times of India. ISSN 0971-8257. Retrieved 2024-01-19.
- ↑ "High Court First, Then ...: How Ashneer Grover Celebrated His Son's School Result". NDTV.com. Retrieved 2024-01-19.
- ↑ "Big B meets the 'Sharks' on Kaun Banega Crorepati 13 tonight!". Tellychakkar.com (in अंग्रेज़ी). Retrieved 2024-01-19.
- ↑ "Shark Tank's Ashneer Grover apologises after Kapil Sharma asks him about his temper. Watch". India Today (in अंग्रेज़ी). Retrieved 2024-01-19.