अष्टमुडी झील भारत के केरल राज्य के केरल अनूपझील क्षेत्र की एक अनूप झील है। इसका आकार आठ-भुजाओं वाला है, जिस से इसका नाम पड़ा है। यह पर्यटकों में लोकप्रिय है और केरल अनूझीलों में भ्रमण करने वालों के लिये एक आरम्भिक बिन्दु है।[1][2][3] झील का पारिस्थितिक तंत्र अनूठा है और यह भारत के महत्वपूर्ण आर्द्रभूमि क्षेत्रों में से एक है और रामसर सम्मेलन की सूची में शामिल है।[4]

अष्टमुडी झील
अष्टमुडी झील is located in केरल
अष्टमुडी झील
अष्टमुडी झील
स्थानकोल्लम ज़िला, केरल
निर्देशांक8°59′N 76°36′E / 8.983°N 76.600°E / 8.983; 76.600निर्देशांक: 8°59′N 76°36′E / 8.983°N 76.600°E / 8.983; 76.600
मुख्य अन्तर्वाहकल्लड़ा नदी
जलसम्भर1,700 कि॰मी2 (1.8×1010 वर्ग फुट)
द्रोणी देश भारत
सतही क्षेत्रफल61.4 कि॰मी2 (661,000,000 वर्ग फुट)
अधिकतम गहराई6.4 मी॰ (21 फीट)
जल आयतन76,000,000,000 कि॰मी3 (2.7×1021 घन फुट)
सतही ऊँचाई10 मी॰ (33 फीट)
द्वीपमन्रो द्वीप चवरा दक्षिण
अभिहीत: 19 August 2002

झील के दोनो तटों और उस से जुड़ी हुई नहरों के किनारों पर नारियल और ताड़ के वृक्ष उगे हुए हैं और स्थान-स्थान पर गाँव-कस्बे हैं। कोल्लम एक ऐतिहारिक बंदरगाही नगर है जो झील के दाएँ (पूर्वी) किनारे पर है। यहाँ से आलापुड़ा (आलेप्पी) तक एक नाव-सेवा चलती है। झील पर पर्यटकों के लिये हाउसबोट सेवा भी उपलब्ध है जो झीलों व नहरों से होती हुई कई गाँवो के समीप से निकलती है - यह ८ घंटों की यात्रा सैलानियों को स्थानीय सौन्दर्य से परिचित कराती है। जलमार्ग पर मछुआरों द्वारा लगाये गये चीनी-शैली के मछली पकड़ने के जाल दिखते हैं।[1][5][6]

चित्रदीर्घा संपादित करें

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. http://www.hotelskerala.com/ashtamudi/facilities.htm Archived 2008-06-02 at the वेबैक मशीन Back water Retreat Ashtamudi
  2. http://www.wwfindia.org/about_wwf/what_we_do/freshwater_wetlands/our_work/ramsar_sites/ashtamudi_lake.cfm Archived 2007-12-17 at the वेबैक मशीन Ashtamudi Lake
  3. "संग्रहीत प्रति" (PDF). मूल (PDF) से 21 जुलाई 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 21 मई 2016.
  4. "The List of Wetlands of International Importance" (PDF). The Secretariat of the Convention on Wetlands (Ramsar, Iran, 1971) Rue Mauverney 28, CH-1196 Gland, Switzerland. मूल से 2 जनवरी 2008 को पुरालेखित (PDF). अभिगमन तिथि 2008-01-07.
  5. http://www.indiainfoweb.com/kerala/lakes/ashtamudi-lake.html Archived 2012-12-29 at the वेबैक मशीन Ashtamudi Lake
  6. http://www.kazhakuttom.com/kollam.htm Archived 2012-06-11 at the वेबैक मशीन Kollam at a Glance