अस्कोट
इस लेख में अनेक समस्याएँ हैं। कृपया इसे सुधारने में मदद करें या वार्ता पृष्ठ पर इन समस्याओं पर चर्चा करें।
|
अस्कोट उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में स्थित एक कस्बा है। यह कुमाऊँ मण्डल में आता है। अस्कोट प्राचीनकाल में इसी नाम के एक राज्य की राजधानी हुआ करता था। यह डीडीहाट तहसील और कनालीछीना विकासखंड का हिस्सा है।
अस्कोट | |
---|---|
नगर | |
देश | ![]() |
राज्य | उत्तराखंड |
जनपद | पिथौरागढ़ जिला |
भाषा | |
• आधिकारिक | हिंदी |
• बोलचाल की भाषा | हिंदी , कुमाऊँनी व अन्य |
समय मण्डल | आईएसटी (यूटीसी+5:30) |
अस्कोट यहाँ स्थित एक वन्य जीव अभ्यारण्य के लिए प्रसिद्ध है, जिसकी स्थापना 1986 में कस्तूरी मृग के संरक्षण हेतु की गयी थी। यह टनकपुर-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर पिथौरागढ़ और धारचूला के मध्य स्थित है, और पारम्परिक कैलाश-मानसरोवर यात्रा मार्ग (दिल्ली-अल्मोड़ा-डीडीहाट-लिपुलेख) पर एक मुख्य पड़ाव है।
इन्हें भी देखेंसंपादित करें
सन्दर्भसंपादित करें
यह लेख एक आधार है। जानकारी जोड़कर इसे बढ़ाने में विकिपीडिया की मदद करें। |