आना सागर झील, आनासागर झील या आणा सागर झील भारत में राजस्थान राज्य के अजमेर संभाग में स्थित एक कृत्रिम झील है।

आना सागर झील
Location of the lake in India.
Location of the lake in India.
आना सागर झील
स्थानअजमेर, राजस्थान
निर्देशांक26°28′30″N 74°37′30″E / 26.475°N 74.625°E / 26.475; 74.625निर्देशांक: 26°28′30″N 74°37′30″E / 26.475°N 74.625°E / 26.475; 74.625
द्रोणी देशभारत

इतिहास संपादित करें

आनासागर झील व अजमेर नगर का निर्माण पृथ्वीराज चौहान के पितामह अरुणोराज या आणाजी चौहान ने बारहवीं शताब्दी के मध्य (1135-1150 ईस्वी) करवाया था। आणाजी द्वारा निर्मित करवाये जाने के कारण ही इस झील का नामकरण आणा सागर या आना सागर प्रचलित माना जाता है।

निर्माण संपादित करें

झील के लिए जलसंभरण का कार्य स्थानीय आबादी द्वारा करवाया गया था। १६३७ ईस्वी में शाहजहाँ ने झील के किनारे लगभग १२४० फीट लम्बा कटहरा लगवाया और पाल पर संगमरमर की पाँच बारादरियों का निर्माण करवाया। झील के प्रांगण में स्थित दौलत बाग का निर्माण जहाँगीर द्वारा करवाया गया जिसे सुभाष उद्यान के नाम से भी जाना जाता है। आना सागर का फैलाव लगभग १३ किलोमीटर की परिधि में विस्तृत है।[1]

 
यह सुंदर झील है।

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "आनासागर झील". मूल से 5 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 19 अक्तूबर 2013.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें