आवाज़ - दिल से दिल तक भारतीय हिन्दी धारावाहिक है, जिसका प्रसारण ज़ी टीवी में 10 अगस्त 2003 से शुरू हुआ।[1]

आवाज़ - दिल से दिल तक
निर्देशकअरविन्द बब्बल
उद्गम देशभारत
मूल भाषा(एं)हिन्दी
सीजन कि संख्या1
उत्पादन
प्रसारण अवधिलगभग 24 मिनट
प्रदर्शित प्रसारण
नेटवर्कज़ी टीवी
प्रकाशित10 अगस्त 2003

कहानी संपादित करें

यह कहानी एक हवाईजहाज के अगवा किए जाने पर आधारित है। इसमें मुंबई से लंदन जाने वाला एक विमान एपी 106 को कुछ लोग अगवा कर लेते हैं। लेकिन वह लोग उस पर नियंत्रण हासिल नहीं कर पाते क्योंकि उसके चालक और उन अगवा करने वालों के मध्य लड़ाई हो जाती है। इस कारण विमान हादसे का शिकार हो जाता है।

इसमें 426 में से केवल 18 लोग एक द्वीप में पहुँच पाते हैं। उस समय उनके परिवार वालों को लगता है कि सभी की मौत हो चुकी है। कुछ समय के बाद वहाँ द्वीप में बचे यात्रियों को लगता है कि वे बाकी की जिन्दगी उसी द्वीप में ही गुजारने वाले हैं, क्यों कि उन्हें बाहर अपने घर जाने का कोई भी मार्ग या उपाय नहीं सूझ रहा था। लेकिन बाद में उन सभी को बचा लिया जाता है और वह सभी अपने परिवार से मिल जाते हैं।

कलाकार संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Indiantelevision.com's First Take on Zee TV's Awaaz - Dil Se Dil Tak'". Indiantelevision.com. मूल से 20 अप्रैल 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2013-04-17.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें